विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भैंस के लिए महिला ने लगा दी अपनी जान की बाजी, मरते दम तक नहीं छोड़ा साथ, अपने पीछे दो बच्‍चों को छोड़ गई अनाथ

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 17 Jul 2023 04:35 PM (IST)

गुड़िया देवी भैंस चराने के लिए बाहर गई हुई थी। इस दौरान खुले में पड़े हुए तार की चपेट में ...और पढ़ें

गुड़िया देवी और भैंस के मरने की जगह जमा हुए ग्रामीण।
गुड़िया देवी और भैंस के मरने की जगह जमा हुए ग्रामीण।

संसू, गोड्डा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ककना ग्राम निवासी जर्नादन राय की 25 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी की मौत पचकठिया-दियारा बहियार में खुले तार की चपेट में आने से हो गई। इधर घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पहुंच कर मामले की जांच की।

भैंस को बचाने के क्रम में गई महिला की जान

जानकारी के अनुसार, नेपुरा पंचायत के ककना गांव निवासी जर्नादय राय की पत्नी भैंस लेकर बाहर गई हुई थी, जहां खुले तार से बांस के खंभे पर बिजली ले जाया गया था।

बताया जाता है कि तार टूट कर गिरा हुआ था, जहां इसकी चपेट में पहले भैंस आ गई और भैंस काे बचाने के क्रम में महिला भी बिजली के करंट की चपेट में आई। इससे दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई।

इधर घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग इस बात को लेकर नाराज थे कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है, जहां खुले में तार ले जाया गया था, जिसकी चपेट में महिला आ गई।

महिला की मौत से दो बच्‍चे हुए अनाथ

मृतक परिवार बेहद ही गरीब है व पति जर्नादन राय बाहर रहकर कमाता है, जबकि महिला अपने दो बच्चों के साथ घर में जीवन-यापन कर रही थी व भैंस कमाई का जरिया था। महिला की मौत के बाद उसके दो बच्चे अनाथ हो गये हैंं, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत नेपुरा पंचायत की मुखिया सुचिता देवी ने कहा कि खुले तार की चपेट में पहले भैंस आया, जिसे बचाने महिला गई और दोनों की मौत हो गई।

पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की उठी मांग

कहा गया कि पीड़ित परिवार बेहद ही गरीब है। अविलंब पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। जिसकी लापरवाही से जान गई उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि बिजली विभाग पूरी लापरवाह है हर तरफ लचर व्यवस्था है। किस स्थिति में बिजली के तार हैं इसकी कोई जांच नहीं होती है। इस बाबत थाना प्रभारी गजेश कुमार ने कहा कि करंट लगने मौत की सूचना मिली है जांच कर नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।