Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहले खाना बनाया, फिर खाया... अंत में मौत को लगाया गले, गुमला में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 05:28 PM (IST)

    गुमला में एक 32 साल का नौजवान फांसी के फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन पहले उसने खुद खाना बनाया फिर उसे खाया और आखि ...और पढ़ें

    गुमला में मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी।
    गुमला में मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी।

    संवाद सूत्र, गुमला। सदर थाना क्षेत्र के चेटर निवासी 32 वर्षीय शिवम कुजूर ने सोमवार की सुबह अपने घर में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के पर गुमला थाना की पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    मां की हो चुकी मौत, पिता भी हैं बीमार

    जानकारी के अनुसार, युवक अविवाहित था और अपनी बुआ के साथ घर में रहता था। उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। पिता बीमारी के कारण अपनी बेटी के पास कांसीर में रहता है। बताया जाता है कि युवक को मिर्गी का बीमारी था। मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी।

    खाना खाकर फंदे पर झूला युवक

    युवक ने घर में खुद खाना बनाया और खाना खाया। इसके बाद दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने दो को दबोचा

    यह भी पढ़ें: एसिड अटैक के बाद चेहरा झुलसा, आंखों की रोशनी तक गंवा दी, फिर भी नहीं मानी हार; जज्‍बा ऐसा कि खुद अमिताभ बच्‍चन हुए कायल