कौन हैं अमन यादव? झारखंड के युवा नेता को BJYM में मिली राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी
Aman Yadav: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय टीम में झारखंड के अमन यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

सिसई के भाजयुमो नेता अमन यादव। (फाइल फोटो)
HighLights
अमन यादव भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त।
झारखंड के गुमला जिले से आते हैं अमन।
पहले झारखंड भाजयुमो के उपाध्यक्ष थे।
जागरण संवाददाता, गुमला। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राष्ट्रीय टीम घोषित की है। नई टीम में झारखंड के अमन यादव को स्थान मिला है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने से गुमला जिले में खुशी का माहौल है। सिसई निवासी अमन यादव ने छात्र जीवन से ही संगठनात्मक गतिविधियों में रुचि ली।
भाजपा के छात्र संगठन ABVP से सक्रिय राजनीति में
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में सक्रिय रहने के बाद उन्होंने भाजयुमो में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली है।
अमन यादव की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, सिसई में हुई। उन्होंने वर्ष 2008 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। पढ़ाई के साथ ही वे संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़कर कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे। एबीवीपी में सक्रियता के बाद भाजयुमो में उनका संगठनात्मक सफर आगे बढ़ा।
उन्हें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश इंटरनेट मीडिया प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी जिम्मेदारियां मिलीं। प्रदेश स्तर पर कार्य करने के अनुभव के बाद राष्ट्रीय सचिव का दायित्व उनके संगठनात्मक सफर की अगली कड़ी है।अमन यादव की संगठनात्मक यात्रा में छात्र राजनीति और युवा संगठन की गतिविधियों की अहम भूमिका रही है।
विभिन्न पदों पर काम करते हुए उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में भागीदारी निभाई। राष्ट्रीय सचिव के रूप में उनकी भूमिका अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों और युवा कार्यकर्ताओं से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण होगी।
गुमला जिले में युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और नेतृत्व क्षमता का विकास महत्वपूर्ण विषय हैं। ऐसे में जिले के सिसई निवासी अमन यादव को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है।
उनकी नई भूमिका में झारखंड के युवाओं और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की संभावनाएं रहेंगी। अमन यादव ने बताया कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जिस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्हें बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष सागर उरांव, सविंद्र सिंह, यशवंत सिंह, संदीप प्रसाद, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, समीर उरांव, पूर्व विधयक कमलेश उरांव, शिवशंकर उरांव, पूर्व स्पीकर डा दिनेश उरांव, बबलू वर्मा, भाजपा जिला मंत्री विजय सिंह पिंटू,राजकुमार सिंह,विनोद भगत,आनन्द साहू,बन्दी साहू,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सिसई लक्ष्मी यादव आदि शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।