विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाल विवाह का विरोधः मैं अभी शादी नहीं, करूंगी पढ़ाई

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Fri, 28 Apr 2017 02:12 PM (IST)

उसने शादी से पूर्व पढ़ाई करने एवं कुछ बनने की ठानी है। इस कारण उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।

बाल विवाह का विरोधः मैं अभी शादी नहीं, करूंगी पढ़ाई
बाल विवाह का विरोधः मैं अभी शादी नहीं, करूंगी पढ़ाई

गुमला, जेएनएन। बाल विवाह का विरोध करते हुए एक लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया तो वर पक्ष को वापस लौटना पड़ा। घटना गुमला के करमटोली मुहल्ले की है।

जानकारी के अनुसार, करमटोली निवासी फिरन बड़ाईक की इकलौती लड़की 15 वर्षीय दीपा बड़ाईक राजेन्द्र अभ्यास मध्य विद्यालय में आठवीं की छात्रा है। उसकी की शादी छत्तीसगढ़ के कांसाबेल निवासी अजय से तय हुई थी। गुरुवार को पान लगन का कार्यक्रम तय था। इसी को लेकर वर पक्ष की ओर से कई लोग लड़की के घर पहुंचे थे। इधर, दीपा ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर शादी रुकवाने का अनुरोध किया था। इसके बाद पुलिस छात्रा के घर पहुंची एवं उसे बाल कल्याण समिति को सुपूर्द कर दिया।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शंभु ने कहा कि छात्रा ने बाल विवाह का विरोध कर साहस का परिचय दिया है। उसके इस हौसले से अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। छात्रा पढ़ाई करना चाहती है। फिलहाल, वह नारी निकेतन में रहेगी और शुक्रवार को उसके माता-पिता को बुलाया जाएगा। माता-पिता और छात्रा का काउंसिलिंग के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी गुमला में तीन लड़की बाल विवाह का विरोध करने का साहस दिखाया था एवं सभी लड़कियां अभी पढ़ाई कर रही है।

शादी नहीं अभी करूंगी पढ़ाई:

दीपा पढ़ने की ललक में पूर्व में कई छात्राओं द्वारा बाल विवाह का विरोध करने की राह पर चलते हुए दीपा ने भी अपने परिवार वालों के निर्णय का विरोध करने का साहस जुटाया। दीपा ने बताया कि अभी उसे पढ़ाई करनी है एवं कुछ मुकाम हासिल करना है। बताया कि उसकी मर्जी के बगैर उसके परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी जबकि वह पढ़ना चाहती है। दीपा ने बताया कि स्कूल में भी पहले पढ़ाई फिर विदाई के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है। उसने भी शादी से पूर्व पढ़ाई करने एवं कुछ बनने की ठानी है। इस कारण उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।
यह भी पढ़ेंः बस चालक ने स्कूल जा रही शिक्षिका की मांग में भर दिया सिंदूर

यह भी पढ़ेंः आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की कहानी, उन्हीं की जुबानी