Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुमला में दोस्त ही बना कातिल! लोढ़ा से सिर कुचलकर की युवक की हत्या, सुबह थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:02 AM (IST)

    गुमला के पुग्गु खोपा टोली गांव में एक दोस्त ने मानसिक रूप से बीमार दूसरे दोस्त की लोढ़ा से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस था ...और पढ़ें

    गुमला में दोस्त ने लोढ़ा से की दोस्त की हत्या। जागरण

    गुमला में दोस्त ने लोढ़ा से की दोस्त की हत्या। जागरण

    HighLights

    1. गुमला में दोस्त ने लोढ़ा से की दोस्त की हत्या।

    2. आरोपी जगन्नाथ उरांव मानसिक रूप से बीमार था।

    संवाद सहयोगी, गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु खोपा टोली गांव में 40 वर्षीय अनूप भूषण टोप्पो की उसके ही दोस्त जगन्नाथ उरांव उर्फ बोचे ने गुरूवार की रात्रि लोढ़ा से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    जानकारी के अनुसार, अनूप भूषण टोप्पो और आरोपित जगन्नाथ दोस्त थे। दोनों जून माह में मुंबई से मजदूरी कर गांव लौटे थे और खेती-बाड़ी का काम कर रहे थे। इधर कुछ दिनों से जगन्नाथ को पागलपन का दौरा पड़ता था।

    गुरूवार की शाम को भी उसे दौरा पड़ने लगा और वह सब्बल लेकर गांव के एक घर में प्रवेश कर गया। जहां से वह बाहर नहीं निकल रहा था। जिसके बाद अनूप भूषण टोप्पो ने उसे काफी समझाया और बाहर निकालकर अपना घर ले गया। रात में दोनों एक ही घर में सो रहे थे। तभी देर रात्रि जगन्नाथ ने अचानक लोढ़ा से हमला कर अनूप भूषण की हत्या कर दी।

    वारदात के बाद वह दूसरे के घर जाकर सो गया और शुक्रवार की सुबह खुद गुमला थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान आरोपित ने खुद पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त की हत्या कर दिया है। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तब अनूप भूषण टोप्पो मृत पड़ा मिला।

    खबरें और भी

    मृतक की मामी बिरसो उरांव व जगन्नाथ की पत्नी बतिया कुजूर ने बताया कि जगन्नाथ की पिछले कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पंचायत के मुखिया जेनेविभा लकड़ा ने बताया कि आरोपित की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

    पिछले कुछ दिनों से अजीब हरकत कर रहा था। वहीं पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी विनय महतो ने बताया कि आरोपित को फिलहाल जेल भेजा जाएगा। उससे पूछताछ की जा रही है।