पहले टांगी से किया वार और फिर दुष्कर्म.. खुद ही पहुंचाया अस्पताल, गुमला में शादी से इनकार करने का खौफनाक अंजाम
घाघरा में शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज युवक ने युवती पर टांगी से हमला कर दुष्कर्म किया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी फरार ह ...और पढ़ें

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने पहले किया हमला और फिर दुष्कर्म।
HighLights
शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने किया हमला।
टांगी से घायल कर युवती के साथ किया दुष्कर्म।
आरोपी युवती को अस्पताल में छोड़कर हुआ फरार।
संवाद सहयोगी, गुमला। घाघरा प्रखंड में शादी का रिश्ता तय न होने से नाराज युवक ने युवती के घर में छिपकर उस पर टांगी से जानलेवा हमला कर घायल करने और फिर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
घटना का अंजाम देने के बाद आरोपित उसे घाघरा सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया, जिसके बाद आरोपित उसे घाघरा से गुमला के साहू नर्सिग होम में एडमिट कर दिया। जहां पीड़िता की स्थिति समान्य है।
वहीं आरोपित युवती को गुमला लाने के बाद फरार हो गया। जबकि इस मामले में पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक निजी दवा कंपनी में पिछले डेढ़ साल से काम कर रही है।
आरोपित चपका घाघरा निवासी महादेव भगत भी उसी कंपनी में पिछले तीन महीनों से कार्यरत था। कुछ समय पूर्व आरोपित के स्वजन युवती के घर शादी का प्रस्ताव लेकर आए थे। हालांकि लड़का पसंद न होने के कारण युवती के स्वजन ने इस रिश्ते से मना कर दिया था।
खबरें और भी
इसी बीच गुरुवार की रात्रि आरोपित युवती के घर में चुपके से प्रवेश कर गया और युवती के कमरे में चला गया। जहां युवती के चिल्लाने पर भी उसकी आवाज बाहर नहीं जा सकी। इसी बीच आरोपित ने जान से मारने की नीयत से सिर पर टांगी से वार कर दिया।
इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और रातभर वहीं रुका रहा। सुबह होने पर आरोपित खुद ही आटो से घायल युवती को इलाज के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले गया। युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया। आरोपित गुमला तक युवती के साथ आया था।