Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gumla News: गुमला में दिल दहलाने वाली वारदात, अपहरण के बाद युवती की हत्या कर तालाब में फेंका

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 07:30 AM (IST)

    Gumla News झारखंड के गुमला थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां के बसुआ गांव में युवती मुस्कान परवीन का शव तैरते हुए मिला। उसकी आं ...और पढ़ें

    गुमला में युवती की हत्या कर तालाब में फेंका (जागरण)
    गुमला में युवती की हत्या कर तालाब में फेंका (जागरण)

    HighLights

    1. गुमला में युवती की हत्या के बाद मच गया हड़कंप
    2. लड़की के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

    जागरण संवाददाता,गुमला। Gumla News: गुमला थाना क्षेत्र के बसुआ गांव में शुक्रवार को युवती मुस्कान परवीन का शव तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना टोटो थाना को दी गई। टोटो थाना की पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

    घटना की जानकारी देते हुए लड़की के पिता अजमेर अंसारी ने बताया उसकी बेटी का गांव के ही एक युवक सलमान आलम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी की शादी 23 अप्रैल को तय हो चुकी थी।

    लड़की के पिता ने बताया पूरा मामला

    लेकिन सलमान शादी नही करना चाह रहा था। उसने परिवार वालों को धमकी दी थी। 11 मार्च को उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर टोटो और गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन पुलिस मामले में कुछ नही कर सकी। 

    यदि पुलिस सक्रियता दिखाती तो युवती की जान बच जाती। इसके बाद 14 मार्च को बेटी का शव तालाब में तैरता मिला। उसकी आंख और शरीर पर गहरी चोट के निशान है। बेटी का अपहरण कर हत्या कर दिया गया है। मामले को लेकर पीड़ित पिता ने एसपी से दोषियों पर अभिलंब कार्रवाई की मांग की है।

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

    असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुख्तार आलम ने मामले को लेकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    खबरें और भी

    इनामी नक्सली सहित पीएलएफआई के तीन उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

    वहीं, एक अन्य मामले में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दो लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली सदस्य दुर्गा सिंह सहित गुमला पुलिस ने एरिया कमांडर कलेश्वर हजाम और राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने एक रायफल, एक रिवाल्वर, आठ जिंदा गोली, तीन पर्चा, एक मोबाइल और एक बाइक को जब्त किया है।

    एसपी शंभु कुमार सिंह ने दी पूरी जानकारी

    एसपी शंभु कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों की गिरफ्तारी गुमला पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। एसपी ने कहा कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के जेल जाने के बाद दुर्गा सिंह संगठन का नेतृत्व कर रहा था।

    इसकी गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में संगठन कमजोर होगा। पीएलएफआई के दो इनामी उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा और अमृत होरो की पुलिस को तलाश है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पीएलएफआई संगठन का खात्मा हो जाएगा।

    उग्रवादियों की गिरफ्तारी के संबंध में एसपी ने कहा कि बुधवार की रात्रि कामडारा थाना क्षेत्र के मुरुमकेला तेतरटोली में दो बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति की गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी दल का गठन किया गया।

    बसिया एसडीपीओ नाजिर अख्तर, थाना प्रभारी शशि प्रकाश, महेश कुमार साव, एसएसबी 32 बीएन धनवीर सिंह मनहास ने जवानों के साथ छापामारी की और जरिया जमाकेल लापुंग रांची निवासी दुर्गा सिंह, खूंटी जरियागढ़ा बकसपुर निवासी कलेश्वर हजाम, ओरमांझी रांची निवासी राजकुमार सिंह को मुरुमकेला तेतरटोली से गिरफ्तार किया गया और गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand News: आदित्यपुर के ब्यूटीपार्लर में हुई छापामारी, पुलिस को देखते ही लड़कियों में मच गया हड़कंप

    Palamu News: पलामू में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर रूप से घायल