Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुमला में सड़क हादसा में युवक का हाथ कटा, हालत गंभीर

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 08:06 PM (IST)

    गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। परवल निवासी उमेश महतो की मोटरसाइकिल एक ट्रक से टकरा गई, जिससे उनका हाथ कटकर अलग ...और पढ़ें

    सड़क हादसे में कटा हाथ। (सांकेतिक फोटो)

    सड़क हादसे में कटा हाथ। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. रायडीह में एनएच-43 पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई।

    2. मोटरसाइकिल सवार युवक उमेश महतो का हाथ कटा।

    3. तेज रफ्तार ओवरटेक के कारण हादसा, युवक गंभीर।

    संवाद सूत्र, रायडीह (गुमला)। रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-43 पर सिलम महादेव नगर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल चालक युवक उमेश महतो, ग्राम परवल थाना भरनो जिला गुमला निवासी का हाथ कटकर बाइक के हैंडल में पड़ा रह गया और बाइक ट्रक के चक्का के नीचे फंसा रहा।

    पुलिस के सहयोग एम्बुलेंस बुलाया गया और इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक तेज गति से रायडीह से गुमला की ओर जा रहा था।

    ट्रक से टकराई बाइक

    इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास एक टेम्पो को ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी मोटरसाइकिल सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी स्थिति चिंताजनक हो गई।

    हादसे के बाद उसकी बाइक ट्रक के नीचे फंस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को ट्रक के नीचे से निकलवाकर सड़क किनारे कर दिया तथा ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान दिलाया है।

    पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- रांची-वाराणसी कॉरिडोर पर हादसा, विधायक की गाड़ी से भिड़ी कमांडर; बाल-बाल बचे अनंत प्रताप देव

    खबरें और भी