Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: '4 साल में बदली झारखंड की तस्वीर', गुमला में गरजे हेमंत सोरेन; पिछली सरकारों पर लगाया ये गंभीर आरोप

    By Santosh KumarEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 06:05 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में पिछले चार सालों में विकास को लेकर जितना बदलाव आया है वैसा बदलाव पूर्व में कभी नहीं आया। झारखंड के बने 23 ...और पढ़ें

    '4 साल में बदली झारखंड की तस्वीर', गुमला में गरजे हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
    '4 साल में बदली झारखंड की तस्वीर', गुमला में गरजे हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 467 करोड़ की योजनाओं का उदघाटन-शिलान्यास किया गया
    2. हमारी सरकार गांव से चलती है- हेमंत सोरेन
    3. लाभुकों के बीच 204 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया गया

    संवाद सहयोगी, गुमला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में पिछले चार सालों में विकास को लेकर जितना बदलाव आया है वैसा बदलाव पूर्व में कभी नहीं आया। झारखंड के बने 23 साल से अधिक हो गए। इतने सालों में इस झारखंड को युवा हो जाना चाहिए, लेकिन नवजात काल में इसका इतना शोषण दोहन किया गया कि जवानी में यह वृद्ध जैसा हो गया है।

    मुख्यमंत्री मंगलवार को गुमला प्रखंड के मुरकुंडा छापरटोली में 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' शिविर में उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में केवल शासन किया गया। विकास से यह राज्य कोसो दूर रहा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब इस राज्य का विकास हो रहा है। सरकार के पास लोगों को आने की जरुरत नहीं है, बल्कि सरकार लोगों के घरों तक न केवल पहुंच रही है, बल्कि उन्हें लाभान्वित कर रही है।

    हमारी सरकार गांव से चलती है- हेमंत सोरेन

    मुख्यमंत्री ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनकी सरकार दिल्ली और रांची से चलती, हमारी पंचायत और पंचायत के गांवों से चलती है। 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' इसका उदाहरण है। आज सरकार गांव पहुंच रही है। गांव शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है। लोगों से संवाद का काम हो रहा है। परिसंपत्तियों का वितरण हो रहा है। सरकार का एक मात्र उद्देश्य राज्य की जनता की खुशहाली के लिए काम करना है।

    सीएम ने कहा कि आज राज्य के छात्र विदेशों में पढ़ रहे हैं। जिन अंग्रेजों के द्वारा हमारे पूर्वजों को बगल में बैठने नहीं दिया जाता था, आज उनके वंशज उन अंग्रेजों के साथ बैठकर पढ़ रहे हैं। ऐसा झारखंड में बदलाव आ रहा है। सर्वजन पेंशन अपने आप में बेजोड़ है। इससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    467 करोड़ की योजनाओं का उदघाटन-शिलान्यास

    मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 467 करोड़ की योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया। वहीं, 1.45 लाख लाभुकों के बीच 204 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया। कार्यक्रम में श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सहित विधायक और अधिकारी मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें: PM Awas Yojana : आवास की राशि लेकर घर नहीं बनाने वालों पर अब एक्शन की तैयारी, विभाग ने दिया अंतिम वॉर्निंग

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Covid 19 Alert : कोरोना ने बढ़ाई चिंता, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर होगी कड़ी जांच; स्वास्थ्य विभाग ने दिए ये निर्देश