विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी से दुष्कर्म का विरोध करने पर पार कर दी हैवानियत की हदें

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Tue, 25 Apr 2017 04:19 PM (IST)

झारखंड के लातेहार में बेटी से दुष्कर्म का विऱोध करने पर महिला से रेप करने का मामला सामने आया है।

बेटी से दुष्कर्म का विरोध करने पर पार कर दी हैवानियत की हदें
बेटी से दुष्कर्म का विरोध करने पर पार कर दी हैवानियत की हदें

जागरण संवाददाता, लातेहार। बेटी से दुष्कर्म का विरोध करने पर उसकी मां से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के लातेहार की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से दुष्कर्म करने के बाद अमानवीय तरीके से गुप्तांग में जलती सिगरेट डाल दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने लातेहार निवासी हत्यारोपी सुदेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला दो दिनों से रांची के रिम्स में इलाजरत थी। शनिवार को उसकी मौत हो गई। देर शाम उसका शव लातेहार पहुंचा तो हंगामा मच गया।  

बताया जाता है कि महिला पहले से विधवा थी। उसकी 13 साल की एक बच्ची भी है। महिला का 2-3 वर्षों से पड़ोस के सुदेश्वर ठाकुर से प्रेम संबंध था। बगैर शादी के ही दोनों साथ रह रहे थे। इधर, अनबन हो जाने के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। आरोप है कि गुरुवार को सुदेश्वर ठाकुर महिला के घर गया और उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती की कोशिश करने लगा। महिला ने विरोध किया तो सुदेश्वर उसी पर टूट पड़ा।

उसने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसके गुप्तांग में जलती सिगरेट डालकर झुलसा दिया। उसने महिला के साथ मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पड़ोस के लोगों ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः मां ने थाने में बेटी और उसके प्रेमी को चप्पल से पीटा
झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें