Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुमला में घूमने के बहाने ढाई साल की मासूम को ले गया 16 वर्षीय पड़ोसी, अंधेरे में ले जाकर की दरिंदगी

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 10:41 AM (IST)

    गुमला के सिसई प्रखंड में एक ढाई वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. ढाई साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म

    2. सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    3. ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    जागरण संवाददाता, गुमला। गुमला जिला के सिसई प्रखंड क्षेत्र की एक  ढाई वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। फिलहाल बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।  

    जानकारी के अनुसार गांव का ही पड़ोसी 16 वर्षीय एक लड़का मंगलवार की रात करीब उसे गोद में लेकर घूमने की बात कह कर उसे ले गया। उसका अक्सर बच्ची के घर आना जाना था। पड़ोसी होने के कारण मां ने बच्ची को उसे सौंप दिया। 

    अंधेरे में ले जाकर किया दुष्कर्म 

    इसी बीच लड़का बच्ची को अंधेरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब एक घंटे बाद वह बच्ची को घर लेकर आया उस समय बच्ची दर्द से काफी रो रही थी। इसके बाद लड़का बच्ची को उसकी मां को देखकर वहां से भाग गया। 

    मां ने जब देखा की बच्ची रो रही और चुप नहीं हो रही है तो उसकी जांच की तब उसके शरीर में खून के दाग देखकर वह घबरा गई। इसके बाद उसे सारा माजरा समझ में आ गया वह अपने परिजनों को यह बात बताई। 

    लड़के ने अपना अपराध कबूला

    इसके बाद ग्रामीण उस लड़के को गांव में खोजने लगे और लड़के को पकड़ लिया। इसके बाद उसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपराध अपना अपराध कबूल लिया। 

    इसी दौरान पुलिस गांव पहुंची और लड़के को अपने कब्जे में लिया। थाने जाकर उससे पूछताछ की जा रही है।

    खबरें और भी