Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: गुमला में जमीन खोद कर निकाला गया महिला का शव, 5 टुकड़ों में नर कंकाल बरामद; फोरेंसिक के लिए भेजा जाएगा रांची

    By Nirmal KumarEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 05:48 PM (IST)

    झारखंड के गुमला में एक माह से गायब महिला का शव जमीन की खुदाई के दौरान मिला। महिला का नर कंकाल रविवार को पालकोट थाना पुलिस ने पांच टुकड़ों में नदी डीपा ...और पढ़ें

    गुमला में जमीन खोद कर निकाला गया महिला का शव, 5 टुकड़ों में नर कंकाल बरामद
    गुमला में जमीन खोद कर निकाला गया महिला का शव, 5 टुकड़ों में नर कंकाल बरामद

    HighLights

    1. कुजरीपानी नदी डीपा से खोदकर बरामद किया शव
    2. पांच टुकड़ों में सड़ी-गली नर कंकाल बरामद किया।

    संवाद सूत्र, पालकोट(गुमला)। गुमला के बघिमा पंचायत स्थित गुड़गुड़ा गांव से लापता 65 वर्षीय वृद्ध महिला भौंदी खडियाईन का नर कंकाल रविवार को पालकोट थाना की पुलिस ने पांच टुकड़ों में बघिमा रामा टोली स्थित कुजरीपानी नदी डीपा से खोदकर बरामद किया है।

    पांच टुकड़ों में नर कंकाल मिलने के बाद मृतका के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने नर कंकाल के बाल और कपड़ों को देखकर महिला भौंदी खडियाईन की पहचान की।

    पिछले एक महीने से महिला थी लापता

    इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल लिंडा ने बताया कि बघिमा पंचायत स्थित गुड़गुड़ा गांव निवासी भौंदी खडियाईन पिछले एक महीने से लापता थी।

    लापता की सूचना के बाद खोजबीन में पुलिस की छानबानी जारी थी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी अनिल लिंडा पुलिस बल के साथ बघिमा रामा टोली स्थित कुजरीपानी नदी डीपा के पास पहुंचे, जहां नदी की खुदाई कराई गई।

    पांच टुकड़ों में सड़ी-गली नर कंकाल बरामद

    नदी की खुदाई से पांच टुकड़ों में सड़ी-गली नर कंकाल बरामद किया गया। लापता वृद्ध महिला के परिजनों ने नर कंकाल को भौंदी खड़ियाइन के रूप में पहचान की।

    थाना प्रभारी के अनुसार,  प्रथम दृष्टया महिला भौंदी खडियाईन की हत्या करने के बाद अपराधियों ने एविडंस छुपाने के उद्देश्य से डीपा नदी में उसका शव गाड़ दिया है।

    फिलहाल, पुलिस ने महिला के नर कंकाल को जब्त कर फोरेंसिक (डीएनए) जांच के लिए रांची भेजने की तैयारी में है और इस बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: ...तो पलामू में इस कारण से नहीं लगेगा बाबा बागेश्वर का 'दिव्य' दरबार, सामने आई वजह

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: 'बॉस का आदेश है 50 लाख दे दो नहीं तो...' महिला के कॉल के बाद कारोबारी सहमा; एक्शन में पुलिस

    यह भी पढ़ें: Godda Road Accident: गोड्डा में तेज रफ्तार का कहर, गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा; एक की मौत, ग्रामीणों ने किया रोड जाम