Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5 मार्च को तय थी शादी, सड़क हादसे में इकलौता बेटा गौतम मौत, बरकट्ठा में मातम

    By Sunil Shrivastava Edited By: Kanchan Singh
    Updated: Sat, 10 Jan 2026 03:25 PM (IST)

    बरकट्ठा के गौतम ऋषि (19) की रामगढ़ में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने दोस्त निशांत के साथ रांची से लौट रहा था, तभी टाटा मैजिक की मालवाहक वा ...और पढ़ें

    बरकट्ठा निवासी राजेश यादव का इकलौता पुत्र गौतम ऋषि की सड़क हादसे में मौत हो गई, गांव में मातम छाया है।

    बरकट्ठा निवासी राजेश यादव का इकलौता पुत्र गौतम ऋषि की सड़क हादसे में मौत हो गई, गांव में मातम छाया है।

    HighLights

    1. बरकट्ठा के गौतम ऋषि की रामगढ़ में सड़क हादसे में मौत।

    2. इकलौता बेटा था, 5 मार्च को होनी थी शादी।

    3. हादसे में दोस्त निशांत गंभीर रूप से घायल।

    संवाद सूत्र, बरकट्ठा (हजारीबाग)। बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकट्ठा निवासी राजेश यादव का 19 वर्षीय पुत्र गौतम ऋषि की सड़क हादसे में रामगढ़ में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में उसका दोस्त निशांत (पिता–सुरेश साव) गंभीर रूप से घायल हो गया। 

    निशांत का इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गौतम ऋषि किसी निजी कार्य से रांची गया  था। वह अपने दोस्त निशांत के साथ टाटा मैजिक वाहन से घर वापस आ रहा था।

    इसी दौरान बोकारो–रामगढ़ सड़क मार्ग पर एक बड़े मालवाहक वाहन से टाटा मैजिक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही गौतम की मौत हो गई, जबकि निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया।

    बताया जाता है कि गौतम अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी शादी आगामी 5 मार्च को तय हुई थी। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जैसे ही गौतम का शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम छा गया।

    बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक सह पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, प्रमुख रेनू देवी, पूर्व मुखिया बसंत साव, उमेश चौधरी, उमेश यादव,

    खबरें और भी

    जागेश्वर यादव, इंद्रजीत प्रसाद, पिंकू यादव, दर्शन सोनी, त्रिवेणी यादव, संतोष देव, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता और महादेव यादव ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया।