विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: BJP ने CM हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कहा- ED के सामने गलत तथ्यों को पेश कर मांगी रियायत

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sun, 08 Oct 2023 06:30 AM (IST)

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हजारीबाग में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ...और पढ़ें

25 सितंबर को ही भाजपा ने बताया था की मुख्यमंत्री की याचिका में हैं पांच डिफेक्ट
25 सितंबर को ही भाजपा ने बताया था की मुख्यमंत्री की याचिका में हैं पांच डिफेक्ट

HighLights

  1. 25 सितंबर को ही भाजपा ने बताया था की मुख्यमंत्री की याचिका में हैं पांच डिफेक्ट
  2. महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर घमंडिया गठबंधन के नेताओं की पोल खोली

जागरण संवाददाता,हजारीबाग। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हजारीबाग में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गलत तथ्यों को सामने रखकर ईडी से रियायत मांगने का आरोप लगाया। प्रतुल ने कहा कि भाजपा ने 25 सितंबर को ही प्रेस कांफ्रेंस करके यह बता दिया था की मुख्यमंत्री की याचिका में पांच डिफेक्ट है।

भाजपा ने उसे समय भी प्रश्न किया था की जब मुख्यमंत्री की टीम में कपिल सिब्बल और मुकुल रोहतगी जैसे नामी वकील है तो फिर यह डिफेक्ट कैसे छूट गए? प्रतुल ने कहा की मुख्यमंत्री को ईडी के सामने चार अक्टूबर को पेश होना था। 

4 अक्टूबर को ही उनके वकील श्रेय मिश्रा ने ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को पत्र लिखकर कहा की मुख्यमंत्री के द्वारा दायर याचिका के सारे डिफेक्ट को दूर कर लिया गया है और इस याचिका पर जल्दी सुनवाई होगी। लेकिन यह पूरे तरीके से गलत बयानी थी।

याचिका को लिस्ट में भी डिफेक्ट कैटेगरी में रखा गया था और आज न्यायालय में भी डिफेक्ट को दूर करने की बात कही गई। मुख्यमंत्री के वकील ने ईडी से जिस आधार पर पेश नहीं होने की छूट मांगी थी, वह बिल्कुल गलत तथ्यों पर आधारित था। 

याचिका से आज तक डिफेक्ट दूर नहीं हुआ जबकि 4 अक्टूबर को ही मुख्यमंत्री के वकील ने सारे डिफेक्ट को दूर करने का दावा कर पेशी से रियायत मांगी थी। प्रतुल ने महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर घमंडिया गठबंधन के नेताओं की पोल खोली। उन्होंने कहा कि यूपीए के शासनकाल में महिला आरक्षण विधेयक को राज्यसभा से पारित कराया गया था।

लेकिन राजद और समाजवादी पार्टी के धमकी के कारण से सरकार बचाने के लिए यूपीए सरकार ने ठंडे बस्ते में डालकर आधी आबादी को उनके हक से वंचित कर दिया। मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने आधी आबादी को उनका वाजिब हक दिया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद,युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक राहुल शाहदेव उपस्थित थे। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।