विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग में सोती पुल के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:28 AM (IST)

हजारीबाग के सोती पुल के नीचे शुक्रवार को मोहम्मद आलम नामक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल ...और पढ़ें

पुल के नीचे मिला युवक का शव

पुल के नीचे मिला युवक का शव

HighLights

  1. हजारीबाग के सोती पुल के नीचे मिला युवक का शव।

  2. मृतक की पहचान मोहम्मद आलम के रूप में हुई है।

  3. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

संवाद सूत्र, हजारीबाग। रेलवे स्टेशन रोड स्थित कुद रज्जा नगर के सोती पुल के नीचे शुक्रवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान मोहम्मद आलम के रूप में हुई है। वह डामोडीह में किराये के मकान में रहता था। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी अनुसार, युवक नशे का सेवन करता था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में पुल से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है और पुलिस के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में होटल पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, शीशा टूटा; गार्ड बाल-बाल बचा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।