विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, वजह जानकर आप भी जाएंगे चौंक

By Edited By:
Updated: Wed, 19 Apr 2017 02:19 PM (IST)

दुल्हन ने जरा सी बात पर शादी करने से इन्कार कर दिया। घटना झारखंड के हजारीबाह की है।

दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, वजह जानकर आप भी जाएंगे चौंक
दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, वजह जानकर आप भी जाएंगे चौंक

चौपारण, जेएनएन। सचमुच बदलते समय में छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले लेती है। दरअसल, सोमवार की रात बिगहा शिवमंदिर प्रांगण में शादी की शहनाई के बीच मध्यगोपाली गांव के एक युवक की शादी जोकठ की युवती से हो रहा था। विवाह की रस्में चल रही थी। इस दौरान जयमाला नहीं होने से वर पक्ष थोड़ा नाराज हुआ। इसके बाद अन्य रस्म हो रही थी।

फेरे लेने व लावा को सूप से झाड़ने के क्रम में अचानक वधू ने विवाह से इन्कार कर दिया। उसने वर पर फेरे लेने के दौरान जोर से पकड़ कर नचाने का आरोप लगा दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि वधू शादी नहीं करने पर अड़ गई। उसने दबाव देने पर जहर खाने की बात कह डाली। इससे वधू व वर दोनों पक्ष के लोग परेशान होकर लड़की को मनाने में लग गए।

यह भी पढ़ेंः पति के शिकार पर जाते ही मांग का सिंदूर धो देती हैं पत्नियां

सुबह होते ही दोनों पक्षों ने थाना में आकर शिकायत की। विवाह मंडप से उठकर युवती ने भी परिजनों के साथ थाना आकर शिकायत की। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई। समाज के वरीय लोगों को समझौता कराने को कहा। वहीं, यवनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने भी समझाया। घंटों मनाये जाने के बाद युवती दोबारा शादी के लिए तैयार हुई।

इसके घंटों बाद दोनों की पुन: शादी रचाई गई, परंतु तब तक अधिकतर बाराती लौट चुके थे। इसके बाद बिना शुभ मुहूर्त देखे ही रस्म अदायगी की प्रक्रिया कर दी गई। बहरहाल, यह विवाह काफी चर्चा में है।

यह भी पढ़ेंः खुद की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की हादसे में मौत