हजारीबाग में रथ यात्रा को लेकर बिगहा बाजार स्थगित, मांस-मछली और शराब बिक्री पर रोक
चौपारण प्रशासन ने 16 जुलाई को होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसके तहत बिगहा साप्ताहिक हाट स्थगित रहेगा और मांस, मछली व श ...और पढ़ें
-1783603792058_m.webp)
HighLights
16 जुलाई को चौपारण में जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य आयोजन।
बिगहा साप्ताहिक हाट स्थगित, मांस-मछली-शराब बिक्री पर पूर्ण रोक।
सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण हेतु प्रशासन ने की विशेष व्यवस्थाएं।
संवाद सूत्र, चौपारण (हजारीबाग)। भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन को लेकर चौपारण प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। आगामी गुरुवार, 16 जुलाई को निकलने वाली रथयात्रा के मद्देनजर बिगहा साप्ताहिक हाट स्थगित रहेगा।
साथ ही बाजार क्षेत्र में मांस, मछली एवं शराब की बिक्री पर भी रोक रहेगी। इस संबंध में पुलिस एवं प्रशासन ने बिगहा बाजार में माइकिंग कर लोगों को सूचना दी और सहयोग की अपील की।
थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि रथयात्रा चैथी मोड़ से प्रारंभ होकर बिगहा बाजार मार्ग होते हुए बीघा मौसीबाड़ी मंदिर तक जाएगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुचारु यातायात व्यवस्था को देखते हुए 16 जुलाई को बिगहा बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार की दुकान, ठेला, वाहन पार्किंग अथवा अस्थायी अतिक्रमण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रथयात्रा समिति ने प्रशासन को अवगत कराया था कि गुरुवार को बिगहा में लगने वाले साप्ताहिक हाट में पांच हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटती है तथा मांस, मछली और शराब की बड़े पैमाने पर बिक्री होती है।
इससे रथयात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। समिति के अनुरोध पर अंचल अधिकारी संजय यादव एवं थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बाजार में माइकिंग कर लोगों को साप्ताहिक हाट स्थगित रहने तथा प्रतिबंधों की जानकारी दी।
प्रशासन ने सभी दुकानदारों, व्यापारियों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और रथयात्रा के सफल आयोजन में सहयोग दें।
रथयात्रा समिति के सचिव राजदेव यादव, संयोजक अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष मुनेश्वर गुप्ता, इंदीवर सिंह, सुमन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि 16 से 18 जुलाई तक तीन दिवसीय रथयात्रा महोत्सव का आयोजन होगा।
ऐतिहासिक मौसीबाड़ी एवं बिगहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- सरायकेला में बनेगा नया बस स्टैंड, नदी किनारे होगा हाट बाजार का स्थानांतरण