विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हजारीबाग में कांग्रेस नेता को मारी गोली, पेट और हाथ में जाकर लगा छर्रा; जमीन को लेकर हुआ विवाद

By Vikash SinghEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sat, 04 Nov 2023 12:27 PM (IST)

Hazaribagh News झारखंड के हजारीबाग में कांग्रेस नेता पर हमला हुआ है। कांग्रेस नेता डॉ. प्रकाश कुमार को गोली मार ...और पढ़ें

हजारीबाग में कांग्रेस नेता को मारी गोली, पेट और हाथ में जाकर लगा छर्रा; जमीन को लेकर हुआ विवाद
हजारीबाग में कांग्रेस नेता को मारी गोली, पेट और हाथ में जाकर लगा छर्रा; जमीन को लेकर हुआ विवाद

HighLights

  1. गृह सचिव अविनाश कुमार ने डीसी व एसपी से मांगी रिपोर्ट, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
  2. जमीन विवाद में घटना को दिया गया अंजाम, घायल नेता रिम्स में भर्ती, पेट व हाथ में लगा है छर्रा

संवाद सहयोगी, हजारीबाग। हजारीबाग के कनहरी दीपूगढ़ा रोड में शुक्रवार शाम भू-माफियाओं ने कांग्रेस नेता व पाणिनी आइएएस कोचिंग के संचालक डॉ. प्रकाश कुमार को गोली मार दी। घटना में घायल प्रकाश को आरोग्य में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने हजारीबाग के डीसी व एसपी से मामले की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बीच आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपित गिरफ्तार, चार कारतूस समेत रायफल भी जब्त

प्रकाश को पेट और हाथ में गोली का छर्रा लगा है। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि जमीन विवाद में अशोक साव पर अपने सहयोगियों के माध्यम से इस घटना को अंजाम देने का आरोप है। कोर्रा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना में लाइसेंसी दोनाली रायफल का उपयोग किया गया है। पुलिस ने चार कारतूस समेत रायफल भी जब्त किया है।

जमीन को लेकर हुआ विवाद

बताया कि बरकट्ठा निवासी प्रकाश ने दीपूगढ़ा कनहरी रोड में एक जमीन खरीदी है, जिस पर वह शुक्रवार को काम करा रहा था। इसी दौरान आरोपित अशोक साव वहां पहुंचा और जमीन को अपनी बताकर प्रकाश के साथ धक्का-मुक्की करने लगा।

इस बीच मामला बढ़ गया और अशोक साव ने अपनी लाइसेंसी रायफल से फायर कर दिया। हालांकि अशोक साव का निशाना चूक गया और गोली जमीन को छूते हुए प्रकाश के बगल से गुजर गई। इस दौरान छर्रा लगने से प्रकाश घायल हो गया।

युनिवर्सिटी में नौकरी करता है आरोपित अशोक

आरोपित अशोक विभावि में नौकरी करता है। साथ ही वह जमीन के धंधे से भी जुड़ा है। घटना के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे से बात कर जमीन माफिया पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में जमीन माफिया का आतंक बढ़ता जा रहा है। माफिया सरकारी से लेकर निजी जमीन को भी लूट लेना चाह रहे हैं।

ये भी पढे़ं -

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दो ASI समेत तीन घायल; बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास की घटना

पति से दूर भागती थी, मन में बसा था प्रेमी; उसने भी 1.51 लाख का जुर्माना देकर शादीशुदा प्रेमिका को बनाया दुल्हनिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।