Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दारु की बेटी एन्वी सिन्हा ने PM Modi को सुनाई कविता, प्रधानमंत्री ने की जमकर तारीफ

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 04:20 PM (IST)

    हजारीबाग के दारु की एन्वी सिन्हा ने पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी लिखी कविता सुनाई। वन्दे भारत स्लीपर कोच के उद्घाटन (Va ...और पढ़ें

    पीएम मोदी को एन्वी ने सुनाई कविता। (जागरण)

    पीएम मोदी को एन्वी ने सुनाई कविता। (जागरण)

    HighLights

    1. एन्वी सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी कविता सुनाई।

    2. प्रधानमंत्री मोदी ने एन्वी की प्रतिभा की सराहना की।

    3. एन्वी को राष्ट्रीय युवा सांसद प्रतियोगिता में भी सम्मान मिला।

    संवाद सूत्र, दारु (हजारीबाग)। दारु बक्शीडीह निवासी भैया संजीव सिन्हा उर्फ भोला और माता अमृता सिन्हा कि छोटी बेटी एन्वी सिन्हा ने शनिवार को वन्दे भारत स्लीपर कोच का उद्घाटन करने पश्चिम बंगाल के मालदा आये प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी को खुद कि लिखी कविता सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

    नरेन्द्र मोदी इस छात्रा कि कविता सुनकर बेहद प्रभावित हुए और ताली बजाकर और अपना आशीर्वाद देकर छात्रा का हौसला बढ़ाया।

    बीएसएफ के जवान हैं एन्वी के पिता

    प्रधानमंत्री ने वन्दे भारत ट्रेन में छात्र-छात्राओं के साथ बिताये पल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर किया। एन्वी सिन्हा के पिता बीएसएफ के जवान है और अभी पश्चिम बंगाल राज्य के मालदा में कार्यरत है।

    एन्वी अभी केंद्रीय विद्यालय मालदा मे 11वीं की छात्रा है और विद्यालय प्रबंधन द्वारा उसकी प्रतिभा और आत्मविश्वाश को देखकर उसके नाम का प्रस्ताव रेलवे विभाग को भेजा।

    डीआरएम कार्यालय में हुआ था इंटरव्यू

    जहां तीन दिनों तक रेलवे के डीआरएम कार्यालय मालदा में उसका साक्षात्कार लिया गया उसके बाद उसका चयन प्रधानमंत्री से मिलने वालों की अंतिम सूची में हुआ।

    दारु की बिटिया द्वारा देश के प्रधानमंत्री से मिलना और उन्हे अपनी कविता सुनाने कि खबर न्यूज चैनल और सोशल मीडिया से मिलने पर पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोग काफी खुश हुए और बिटिया की प्रतिभा को देखकर उसकी खूब तारीफ कर फोन के माध्यम से आशीर्वाद दिया।

    एन्वी दो बहनों में छोटी है पर उसकी प्रतिभा बहुत बड़ी है। इससे पूर्व 29 अगस्त 2025 मे राष्ट्रीय युवा सांसद प्रतियोगिता आयोजित कि गयी थी, जिसमे पूरे देश के विद्यालयों से 176 छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। इस प्रतियोगिता में भी एन्वी सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुनी गयी थी, जिसे देश के संसद भवन में मेडल और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।

    खबरें और भी

    अपनी बिटिया कि इस उपलब्धि परिजनों और देश-विदेश से मिल रहे सैकड़ों बधाई संदेश से एन्वी और उसके माता पिता , चाचा-चाची सहित आस पड़ोस व रिस्तेदार काफी खुश है और उन्हे अपनी बिटिया कि शानदार उपलब्धि पर गर्व है।