Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गैंगस्टर अमन की हत्या के बाद जेलों में अलर्ट, जेपी कारा में प्रशासन ने मारा छापा; कई सामान बरामद

    By arvind ranaEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 07:07 PM (IST)

    धनबाद जेल में कैदी की हत्या के बाद प्रशासन खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी लगातार सक्रिय हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ...और पढ़ें

    गैंगस्टर अमन की हत्या के बाद जेलों में अलर्ट, जेपी कारा में प्रशासन ने मारा छापा
    गैंगस्टर अमन की हत्या के बाद जेलों में अलर्ट, जेपी कारा में प्रशासन ने मारा छापा

    HighLights

    1. डीसी-एसपी सहित प्रशासन की 12 टीमों ने किया औचक निरीक्षण
    2. धनबाद में हुई हत्या के बाद जिला प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण

    संवाद सूत्र, हजारीबाग। धनबाद जेल में कुख्यात अमन सिंह की हत्या के बाद राज्य के  सभी जेलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मद्देनजर सोमवार को जिला प्रशासन ने जेपी कारा का औचक निरीक्षण किया है।

    प्रशासन की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। छापेमारी में लगभग 10 मीटर का एक रस्सी, 1 पेन ड्राइव, खैनी का पैकेट, छड़ का दुकड़ा व चाकू, चम्मच आदि सामान बरामद किया गया है।

    ये सामान बरामद किए गए

    छापेमारी का नेतृत्व उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे की संयुक्त रुप से की है। टीम में सदर एसडीएम विधा भूषण कुमार समेत 12 दंडाधिकारी औचक निरीक्षण की कार्रवाई में मौजूद रहे।

    दिन 12 बजे से छापेमारी तीन बजे तक चली। इस औचक निरीक्षण की कार्रवाई में जिला प्रशासन की टीम ने केंद्रीय कारागार के अस्पताल, कैंटीन, बैरक और अन्य जगहों का निरीक्षण किया।

    जिला प्रशासन की लगातार छापेमारी जारी

    हालांकि, जेपी जेल में जिला प्रशासन की लगातार छापेमारी अभियान चलता आ रहा है। पिछले छह महीने में ऐसी कोई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद नहीं की जा सकी है।

    इसके बावजूद उपायुक्त ने सभी अफसरों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है। ऐसे में हर एक आने-जाने वाले व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ सदर के अलावा प्रशिक्षु डीएसपी व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

    रविवार को जेल में हुई थी कुख्यात की हत्या

    दरअसल, रविवार को यूपी के कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सरकार हरकत में आ गई है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

    वहीं, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। वहीं, जेल आईजी को ऑनलाइन उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

    ये भी पढ़ें: गैंगस्टर अमन की हत्या पर झारखंड HC ने लिया संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट; जेल IG को भी दिया यह निर्देश

    य़े भी पढ़ें: पोस्‍टमार्टम हाउस में अमन सिंह की बॉडी देख फफक कर रो पड़े पिता और भाई, कहा- मेरा बेटा अपराधी नहीं, उसे बनाया गया