Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hazaribagh Crime: फूल व्यवसायी की बहन को घर में घुसकर मारी गोली, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 09:52 PM (IST)

    Hazaribagh Crime हजारीबाग में फूल व्यवसायी के घर में घुसकर एक युवक ने उसकी बहन 32 वर्षीय प्राची प्रकाश को गोली मार दी। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत म ...और पढ़ें

    फूल व्यवसायी की बहन को घर में घुसकर मारी गोली
    फूल व्यवसायी की बहन को घर में घुसकर मारी गोली

    हजारीबाग, जागरण संवाददाता। झारखंड के हजारीबाग में सदर थाना क्षेत्र स्थित बंगाली दुर्गा स्थान के पास फूल व्यवसायी संजू मालाकार के घर में घुसकर एक युवक ने उसकी बहन 32 वर्षीय प्राची प्रकाश को गोली मार दी, घटना रात करीब 8:00 बजे की है। जानकारी के मुताबिक संजीव मालाकार के घर 1 मार्च को शादी है। इसे ही लेकर उनके रिश्तेदार कुछ दिन पहले घर पर पहुंचे थे। प्राची प्रकाश घर के पहले तल्ले में कमरे में बैठी थी। इसी दौरान एक अनजान युवक द्वारा घर के अंदर घुसकर सीधे प्राची प्रकाश पर गोली चला दी जाती है।

    खून से लथपथ मिली युवती

    सूचना के मुताबिक गोली प्राची प्रकाश के कंधे में लग कर आर-पार हो गई है। गोली चलाने के बाद आरोपित कमरे से निकल कर फरार हो गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए और तुरंत कमरे के अंदर पहुंचे, जहां प्राची खून से लथपथ गिरी थी। परिजनों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राची शादी समारोह में शिरकत करने के लिए कुछ दिन पहले ही पटना से आई थी।

    गोली चलाने वाला जानकार है

    घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। आशंका है कि गोली चलाने वाला जानकार है। तभी उसे घर और कमरे की जानकारी थी। अचानक उसने आकर गोली क्यों चलाई पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले जा रहे हैं। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने कपड़े से अपने चेहरे को ढक हुआ था और पैदल ही घर से निकल कर फरार हुआ है।