विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध संबंधों का हश्रः चाची ने लगाई फांसी, भतीजे ने खाया जहर

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Sat, 29 Apr 2017 03:45 PM (IST)

प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

अवैध संबंधों का हश्रः चाची ने लगाई फांसी, भतीजे ने खाया जहर
अवैध संबंधों का हश्रः चाची ने लगाई फांसी, भतीजे ने खाया जहर

बरही (हजारीबाग), जेएनएन। प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और प्रेमी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। घटना झारखंड के हजारीबाग की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बरही थाना क्षेत्र के रसोईया धमना में 28 वर्षीय विवाहित महिला निशा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घर के कमरे से महिला का शव बरामद किया है। बताया जाता है कि उसका अपने ही 18 वर्षीय भतीजे राहुल कुमार के साथ अवैध संबंध था।

वहीं, महिला की मौत के बाद उसके प्रेमी राहुल ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। महिला के पति चेतलाल ने दोनों के बीच संबंध की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ेंः प्रेमिका की शादी तुड़वाने की कोशिश कर रहे प्रेमी की पिटाई

यह भी पढ़ेंः पहले पढ़ाई फिर सगाई, टली तीन किशोरियों की शादी