Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग शहर की बदलेगी सूरत, 107 करोड़ की लागत से ओल्ड बायपास को होगा चौड़ीकरण; जाम से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Wed, 20 May 2026 02:59 PM (IST)

    हजारीबाग में भारत माता चौक से सिंदूर बायपास फोरलेन तक 107 करोड़ रुपये की लागत से सड़क पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास हुआ। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, हजारीबाग। लंबे समय से प्रतीक्षित भारत माता चौक से सिंदूर बायपास फोरलेन तक सड़क पुनर्निर्माण, मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण परियोजना का विधिवत शिलान्यास मंगलवार को सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद, जिप अध्यक्ष उमेश मेहता, महापौर अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त तौर पर किया।

    बता दें कि केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) योजना के तहत लगभग 107 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना हजारीबाग के यातायात और शहरी विकास की दिशा बदलने वाली साबित होगी। साथ ही इससे शहर की सुंदरता भी बढेगी।

    बता दें कि सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से करीब 107 करोड रूपए की लागत से 9.8 किलोमीटर लंबी सडक का निर्माण किया जाएगा। सडक के निर्माण के उपरांत इसकी चौडाई बढ जाने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं सडक निर्माण के दौरान सौंदर्यीकरण को लेकर सडक पर स्ट्रीट लाइट्स की भी व्यवस्था होगी।

    मौके पर मौजूद सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से वह इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे और अब इसका लाभ सीधे जनता को मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह सड़क मासीपीढ़ी, आर्यानगर, पतरातु, कोलंबस कॉलेज मोड़, बस स्टैंड चौक, चुरचू रोड, डिस्ट्रिक्ट मोड़ चौक, विकास नगर और सिंदूर बायपास को जोड़ते हुए शहर के यातायात को नई रफ्तार देगी।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम और जर्जर सड़क की समस्या से परेशान लोगों को अब बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में शामिल विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह परियोजना हजारीबाग के विकास का नया अध्याय साबित होगी।

    बुंदेल नगर, प्रेम नगर और सिंदूर चौक जैसे क्षेत्रों के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। सड़क चौड़ीकरण के बाद रांची, पटना और अन्य शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सफर पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

    सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और सहयोग से हजारीबाग को यह बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है।

    यह भी पढ़ें- बिना मुआवजे के मकान तोड़ने पर झारखंड HC ने लगाई रोक, NHAI और सरकार से मांगा जवाब