हजारीबाग में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, सदर और केरेडारी सीएचसी के प्रभारी बदले
हजारीबाग के सदर और केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के ...और पढ़ें

सदर और केरेडारी सीएचसी में प्रशासनिक फेरबदल हुआ।
HighLights
सदर और केरेडारी सीएचसी में प्रशासनिक फेरबदल हुआ।
डॉ. प्रवीण नाथ और डॉ. विक्रम को नई जिम्मेदारी मिली।
संवाद सहयोगी, हजारीबाग। जिले के सदर और केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जिला स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार आदेश जारी कर दोनों केंद्रों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बदल दिया है। सिविल सर्जन ने नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।
जारी पहले आदेश मेें सदर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेश कुमार का स्थानांतरण जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर अतिरिक्त कार्य व्यवस्था के तहत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार नाथ को सदर सीएचसी का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है।
उन्हें निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के वित्तीय कार्यों का भी उल्लेख किया गया है। जबकि सिविल सर्जन के दूसरे आदेश में केरेडारी सीएचसी में भी बड़ा बदलाव करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नफीस अंजुम को पद से मुक्त कर दिया गया है।
वहीं बरही अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत डॉ. विक्रम की प्रतिनियुक्ति रद कर उन्हें केरेडारी सीएचसी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुंडू का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है।
विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई झारखंड कोषागार संहिता नियम 148 भाग एक के तहत की गई है। बता दें कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के विरूद्ध लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उपायुक्त व उप विकास आयुक्त के निदेZश पर यह बदलाव किया गया है।
