विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-नोएडा में घर खरीदने का मौका, हजारीबाग में 24-25 अक्टूबर को लगेगा प्रॉपर्टी एक्सपो; मिलेंगे खास ऑफर

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:00 AM (IST)

चौपारण में 24 और 25 अक्टूबर को होटल एके इंटरनेशनल में प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आयोजन होगा। यह एक्सपो दिल्ली-नोएडा ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. चौपारण में 24-25 अक्टूबर को प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आयोजन।

  2. दीपावली ऑफर, स्पॉट बुकिंग और बैंक लोन की सुविधा उपलब्ध।

संवाद सूत्र, चौपारण (हजारीबाग)। दिल्ली-नोएडा में अपना घर खरीदने या प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे लोगों के लिए चौपारण में विशेष आयोजन होने जा रहा है। 24 और 25 अक्टूबर को होटल एके इंटरनेशनल में प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली-नोएडा की विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी।

एक्सपो में आने वाले लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार फ्लैट, मकान और निवेश से जुड़े विकल्पों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। दीपावली के अवसर पर विशेष ऑफर के साथ स्पॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को अलग-अलग परियोजनाओं के विकल्प समझने और उन पर विचार करने का अवसर मिलेगा।

आयोजक सीए सुमंत सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य चौपारण और आसपास के क्षेत्र के लोगों को दिल्ली-नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने के विकल्पों से परिचित कराना है। एक्सपो में केवल परियोजनाओं की जानकारी ही नहीं, बल्कि घर खरीदने से जुड़ी वित्तीय प्रक्रिया को समझने में भी मदद मिलेगी।

लोगों को बैंक लोन लेने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और घर खरीदने के लिए उपलब्ध वित्तीय विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। इससे इच्छुक खरीदारों को प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जरूरी पहलुओं को एक ही स्थान पर समझने का मौका मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के स्टे के बीच हजारीबाग के हुरहुरू खास महल जमीन पर पक्का निर्माण शुरू, उठे सवाल

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में खास महाल की जमीन का होगा पूरा हिसाब, 30 अक्टूबर तक सर्वे रिपोर्ट सौंपने का आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।