सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रिजल्ट पर उठे सवाल; स्मार्ट क्लास के बावजूद पिछड़ रहे विज्ञान के छात्र
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, खासकर विज्ञान संकाय में खराब प्रदर् ...और पढ़ें

सीएम स्कूल ऑफ साइंस का फाइल फाेटो।
HighLights
चुरचू कस्तूरबा एसओई विज्ञान में सबसे कमजोर।
विशेषज्ञों ने नियमित मॉनिटरिंग, प्रयोगात्मक शिक्षा पर जोर दिया।
चुरचू कस्तूरबा एसओई का विज्ञान परिणाम सबसे कमजोर
सबसे निराशाजनक प्रदर्शन एसओई कस्तूरबा विद्यालय चुरचू का रहा। यहां विज्ञान संकाय का परिणाम केवल 65.08 प्रतिशत दर्ज किया गया। कुल 63 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं, जिनमें से सिर्फ 41 सफल हो सकीं। तीन छात्राएं असफल रहीं, जबकि 19 को कंपार्टमेंट मिला।
विद्यालय की विज्ञान टॉपर निशा कुमारी ने 63.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हालांकि कला संकाय का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा। कला में 89.58 प्रतिशत छात्राएं सफल हुईं और रश्मि कुमारी ने 76.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
सीएम एसओई गर्ल्स में कला संकाय का बेहतर प्रदर्शन
सीएम एसओई गर्ल्स विद्यालय में विज्ञान संकाय का परिणाम 80.85 प्रतिशत रहा। यहां 47 छात्राओं में से 38 ने सफलता हासिल की। विज्ञान की टॉपर शिखा कुमारी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कला संकाय में विद्यालय का प्रदर्शन काफी शानदार रहा, जहां 98 प्रतिशत छात्राएं सफल हुईं। आयुषी सिन्हा ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला संकाय में टॉप किया।
कॉमर्स संकाय में 84.62 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की। नंदनी कुमारी ने 71.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की कामर्स टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई में कॉमर्स का शत-प्रतिशत रिजल्ट
डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई का विज्ञान संकाय भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सका। यहां 53 विद्यार्थियों में से 45 ही सफल हुए और सफलता प्रतिशत 84.91 रहा। अभिषेक कुमार ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विज्ञान संकाय में टॉप किया।
कला संकाय का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां 97.96 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। शिवानी कुमारी ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला संकाय में टॉप किया।
कॉमर्स संकाय ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी 29 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की और विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। अजित कुमार राणा ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कामर्स टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।