अब झील किनारे नहीं, पानी के बीच बैठकर निहारिए खूबसूरत जगह को; हजारीबाग में बना फ्लोटिंग डेक
हजारीबाग झील पर नवनिर्मित फ्लोटिंग डेक का उद्घाटन किया गया, जिससे पर्यटक एक साथ 25 लोगों के साथ झील की ...और पढ़ें

हजारीबाग झील पर नया फ्लोटिंग डेक पर्यटकों के लिए खुला।
HighLights
हजारीबाग झील पर नया फ्लोटिंग डेक पर्यटकों के लिए खुला।
एक साथ 25 पर्यटक झील की खूबसूरती और अल्पाहार का लुत्फ।
संवाद सहयोगी, हजारीबाग। प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की असीम संभावनाओं से समृद्ध हजारीबाग की प्रसिद्ध झील अब पर्यटकों को एक नया अनुभव देने के लिए तैयार है। झील की खूबसूरती को करीब से निहारने और सुकून के पल बिताने के लिए यहां नवनिर्मित फ्लोटिंग डेक विकसित किया गया है।
सांसद मनीष जायसवाल ने गुरुवार को इसका उद्घाटन किया। जिला पर्यटन संवर्धन परिषद एवं जिला प्रशासन की इस पहल से शहर के पर्यटन को नया आकर्षण मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन समारोह में विधायक प्रदीप प्रसाद, उपायुक्त हेमंत सती, एसपी अमन कुमार, महापौर अरविंद राणा, उप महापौर अविनाश कुमार, नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, डीएफओ मौन प्रकाश एवं सूरज कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। झील के पानी पर तैरता यह डेक आकर्षक कलाकृतियों से सजाया गया है। यहां एक साथ अधिकतम 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
पर्यटक झील के प्राकृतिक नजारे के बीच अल्पाहार का आनंद भी ले सकेंगे। इससे झील भ्रमण का अनुभव और यादगार बनेगा। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह दिखा। जिला प्रशासन की इस पहल से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।