यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hazaribagh News: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, शादी में शामिल होने जा रही बस पलटी; मची चीख-पुकार
Hazaribagh News बिहार से झारखंड शादी में शामिल होने जा रही एक बस हजारीबाग के चरही फोरलेन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में एक लड़की की शादी के लि ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, हजारीबाग। Hazaribagh News: बिहार के सारण के दिघवारा से झारखंड जा रही बस सुबह हजारीबाग के चरही फोरलेन के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस लड़की को लेकर शादी के लिए जा रही थी। दिघवारा के कामाख्या सिंह अपनी बेटी को लेकर शादी के लिए रांची जा रहे थे। शादी आज ही होनी थी। बताया जा रहा है कि बस चरही मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।
इस बस दुर्घटना में सवार करीब 11 लोग घायल हो गए जिनमें 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों को एंबुलेंस में डालते लोग
इस घटना में बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया है। कंडक्टर की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। उसकी उंगलियों में गहरी चोट थे वहीं 22 वर्षीय सोनी सिंह के ठुड्डी में गहरी चोट के के कारण उसे भी रांची रिम्स रेफर किया गया।
जबकि 12 वर्षीय प्रतीक कुमार के सिर में गहरी चोट लगी थी। इसका उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भी रांची रिम्स रेफर कर दिया गया साथ ही 55 वर्षीय वर्षीया उषा देवी जो घायल होने के बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत थी।
खबरें और भी

घायलों का चल रहा इलाज
वहीं बाकी के मरीज प्राथमिक उपचार के बाद वापस रांची चले गए। इन लोगों की हल्की चोटें आई थीं।
खबर प्रारंभिक जानकारी के आधार पर है, अपडेट की जा रही है...