विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग रामनवमी जुलूस में हिंसा: तलवारबाजी में तीन की मौत, सैकड़ों घायल

Published: Sun, 29 Mar 2026 08:32 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2026 12:23 PM (IST)

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के प्रदर्शन में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 658 से ...और पढ़ें

हजारीबाग में युवा साथी की मौत पर माहौल तनावपूर्ण।

हजारीबाग में युवा साथी की मौत पर माहौल तनावपूर्ण।

HighLights

  1. रामनवमी जुलूस में पारंपरिक हथियारों के प्रदर्शन से हिंसा।

  2. हजारीबाग में दो युवकों की मौत, 658 से अधिक घायल।

  3. अभिषेक और प्रिंस की चाकू लगने से हुई दुखद मौत।

संवाद सूत्र, हजारीबाग। रामनवमी के जुलूस के दौरान परंपरागत अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन के दौरान रविवार की शाम तक जहां तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं 658 से अधिक लोग घायल हो गए।

सभी घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल में किया गया। घायलों में चार की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों की निगरानी में है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दशमी की रात से रामनवमी को लेकर आयोजित जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। एक की पहचान बड़ा बाजार थाना अंतर्गत बड़ा ग्वाल टोली निवासी 23 वर्षीय अभिषेक कुमार, पिता- संजय राम के तौर पर की गई है।

अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन के दौरान अभिषेक पर चाकू से हमला 

शनिवार की देर रात करीब दो बजे झंडा चौक पर अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन के दौरान उस पर किसी ने चाकू से जोरदार हमला कर दिया। इस कारण उसकी छाती के दाईं तरफ बड़ा जख्म हो गया और तेज रक्तस्राव होने लगा।

घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया।

रांची जाने के क्रम में ही रास्ते में ही अभिषेक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने रामनवमी जुलूस के दौरान ही अभिषेक की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। जबकि दूसरे युवक की पहचान दारू थाना अंतर्गत सिलवार निवासी 20 वर्षीय प्रिंस कुमार, पिता शशि कुमार के तौर पर की गई। 

रामनवमी जुलूस के दौरान घायल बबन राम की मौत

रामनवमी जुलूस के दौरान पेलावल निवासी 55 वर्षीय बबन राम की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुलूस में अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन के दौरान उन्हें हाकी स्टिक से सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
 
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।
 
बताया जाता है कि रामनवमी की दशमी तिथि पर निकले जुलूस के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है। 

अभिषेक की मौत को लेकर स्वजनों ने किया प्रदर्शन  

रानमवमी के जुलूस के दौरान शनिवार की रात अभिषेक कुमार के उपर किए गए जानलेवा हमला और उसकी मौत को लेकर रविवार के दोपहर स्वजनों ने धरना-प्रदर्शन कर दोषियों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई की मांग की। बता दें कि शनिवार की देर रात करीब 2.30 बजे अभिषेक अपने दोस्त के साथ बडा अखाडा की ओर झंडा चौक की ओर लौट रहा था।
 
इस दौरान झंडा चौक पर किसी जुलूस में शामिल तीन लडकों ने उसके उपर लाठी से हमला कर दिया। इस बीच एक अन्य व्यक्ति ने उसके छाती में तलवार घोंप दिया।
 
जिससे अभिषेक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया।
hazaribag hinsan

परिजन बोले- जानबूझ कर अभिषेक की हत्या की गई 

रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मेडिकल कालेज अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया।अभिषेक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके स्वजन शव को लेकर सरदार चौक पर सदानंद होटल के पास सडक जाम कर प्रदर्शन करने लगे।
 
स्वजनों का आरोप है कि जानबूझ कर अभिषेक की हत्या की गई है। वहीं मामले की सूचना पाकर सदर एसडीएम आदित्य पांडे वहां धरना समाप्त कराने पहुंचे, लेकिन स्वजन कार्रवाई को लेकर लिखित आश्वासन चाहते थे।
 
अंत में एसडीएम के द्वारा रामनवमी जुलूस की समाप्ति के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों पर ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर शाम के करीब 5.30 बजे धरना समाप्त हो पाया। वहीं देर शाम अभिषेक की खिरगांव श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।