हजारीबाग में 5 दिनों से लापता तीन भाई-बहनों के नदी में मिले शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
हजारीबाग के पौता जंगल में दनदाहा नदी से पांच दिनों से लापता दो युवतियों और एक युवक के शव मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों की गिरफ् ...और पढ़ें
-1777540373832_m.webp)
नदी से शव को बाहर निकालते मुक्ति धाम सेवा संस्थान के नीरज कुमार कमार व अन्य

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पौता जंगल में दनदाहा नदी से दो युवती एवं एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया। सभी 23 अप्रैल से लापता थे। सूचना के बाद पुलिस ने मुक्तिधाम सेवा संस्थान के सचिव नीरज कुमार के सहयोग से सभी शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों की पहचान सदर प्रखंड के पौता गांव की निवासी 18 वर्षीया वसीमा नाज, मंडई निवासी 19 वर्षीया सानिया परवीन एवं कटकमदाग प्रखंड के सुल्ताना निवासी 27 वर्षीय मो़ आदिल के तौर पर की गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस के द्वारा शव को स्वजन को सौंप दिया। इसके बाद स्वजन ने शव को लेकर शहर के झंडा चौक को जाम कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
वहीं हत्या के कारणों को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं की जा रही है। स्वजन से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आपस में ममेरे-मौसेरे भाई बहन थे, जो अगले माह 19 मई को होने वाली वसीमा नाज उर्फ खुशी की शादी में शामिल होने के लिए पौता गए थे।
घटना के दिन तीनों ने दोपहर का खाना खाने के बाद बाहर टहलने और बगीचे में जाकर आम खाने की बात कह कर घर से निकले। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर स्वजन चिंतित होकर ढूंढने के लिए निकले।
खबरें और भी
-1777540516789.jpg)
(मृतक मो. आदिल और मृतका वसीमा नाज एवं सानिया परवीन की फाइल फोटो)
स्वजन का दावा है कि वे लोग पूरी रात जंगल में तीनों को ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थक हार कर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। वहीं स्वजन का यह भी आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
वहीं मामले को लेकर झामुमो के पूर्व नेता मो सरफराज अहमद ने बताया कि मामले को लेकर जब उन्होंने थाना प्रभारी से बात की तो बताया गया कि लडका व लडकियां बरकाकाना से ट्रेन पकड़कर अपनी बडी बहन के पास अजमेर चले गए हैं।
मेरी बड़ी बहन से बात हुई है, मैंने सख्त लहजे में सभी को वापस भेजने के लिए कहा है। वहीं मामले को लेकर मृतक आदिल के स्वजन ने सुल्ताना निवासी तलाकशुदा इशरत बानो पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं बताया कि उनके बेटे के साथ निकाह समाप्त करने को लेकर इशरत बानो के साथ विवाद चल रहा था।
युवक-युवतियों के गायब होने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस की टेक्निकल टीम ने काल डिटेल्स के आधार पर सभी की तलाश की जा रही थी। इस क्रम में पुलिस की टीम ने भुरकुंडा पहुंच कर वहां रेलवे कालोनी में तलाश किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। हत्या के कारणों को लेकर अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग।