Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग में हाथियों के हमले से ग्रामीण की मौत, गांव में दहशत

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 02:13 PM (IST)

    हजारीबाग के बारा गांव में जंगली हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन मामले की ...और पढ़ें

    हाथियों के हमले में ग्रामीण की मौत।

    हाथियों के हमले में ग्रामीण की मौत।

    HighLights

    1. बारा गांव में जंगली हाथियों के हमले से ग्रामीण की मौत।

    2. मृतक भुवनेश्वर महतो पर हाथियों ने हमला कर कुचला।

    संवाददाता जागरण, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड के बारा गांव में जंगली हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भुवनेश्वर महतो (पिता- स्व. मित्तल महतो) के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार देर रात की है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, हाथियों का एक झुंड चलकरी जंगल की ओर से निकलकर बारा के बाजार टांड़ पहुंच गया। इसी दौरान भुवनेश्वर महतो शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। अचानक सामने हाथियों का झुंड आ जाने से वे संभल नहीं सके। एक हाथी ने उन पर हमला कर जमीन पर गिरा दिया, जिसके बाद झुंड ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और शोर-शराबा किया। लोगों के हो-हल्ला के बाद हाथियों का झुंड वहां से निकलकर अटका की ओर बढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार झुंड में 10 से अधिक हाथी शामिल थे।

    घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त कराने, हाथियों की निगरानी बढ़ाने तथा मृतक के परिजनों को शीघ्र सरकारी मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

    खबरें और भी