5 अगस्त से शुरू होगा SIR का दूसरा चरण, अगर नाम छूट गया है तो 4 सितंबर तक करें यह काम
हजारीबाग में 5 अगस्त से 7 सितंबर तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का दूसरा चरण चलेगा। पात्र मतदाता प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम सूची म ...और पढ़ें

5 अगस्त से 7 सितंबर तक एसआईआर का दूसरा चरण।
HighLights
5 अगस्त से 7 सितंबर तक एसआईआर का दूसरा चरण।
पात्र मतदाता प्रपत्र-6 भरकर सूची में नाम जुड़वाएं।
संवाद सूत्र, चरही (हजारीबाग)। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 5 अगस्त से 7 सितंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा। एक महीने तक जिले के सभी मतदाता केंद्रों पर विशेष अभियान के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
चरचू प्रखंड के एसआईआर अभियान के सुपरवाइजर त्रिदेव कुमार ने बताया कि इस चरण में प्रपत्र-6 भरना अनिवार्य होगा। यह प्रपत्र उन लोगों के लिए है, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया या छूट गया है।
इसके अलावा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाता, दूसरे स्थान से स्थानांतरित होकर आए मतदाता तथा पहले किसी वजह से पंजीकरण नहीं कर सके नागरिक भी प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर प्रपत्र-6 वितरित करेंगे और भरे हुए आवेदन भी एकत्र करेंगे। मतदाता चाहें तो नजदीकी बूथ, सीएससी केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, पता प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना होगा।
खबरें और भी
निर्वाचन अधिकारियों ने सभी पात्र नागरिकों से समय पर आवेदन करने की अपील की है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रपत्र-6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर दें। दूसरे चरण के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित हो, ताकि आगामी चुनावों में सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का आसानी से उपयोग कर सकें।