विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग के इचाक व्यापार मंडल में धान बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

Published: Wed, 24 Jun 2026 03:20 PM (GMT+05:30)

इचाक के व्यापार मंडल परिसर में धान बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया, जहाँ किसानों को 50% अनुदान पर हाइब्रिड धान बीज उपलब्ध होंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. इचाक में धान बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन।

  2. किसानों को 50% अनुदान पर मिलेगा हाइब्रिड बीज।

  3. खेती की लागत घटेगी, उत्पादन में होगी वृद्धि।

संवाद सूत्र, इचाक (हजारीबाग)। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित व्यापार मंडल में मंगलवार को धान बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का शुभारंभ कांग्रेस नेता दिगंबर कुमार मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार रवि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन के अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में किसानों को धान बीज 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष जागेश्वर मेहता ने बताया कि केंद्र पर डीआरआरएच-2, डीआरआरएच-3, एआरजी-8433 डीटी सहित विभिन्न किस्मों के हाइब्रिड धान बीज उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए ब्लॉक चेन सिस्टम से जुड़ना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि नए किसानों को निबंधन के लिए मोबाइल फोन, आधार कार्ड एवं जमीन की रसीद साथ लानी होगी। वहीं पूर्व से निबंधित किसानों को बीज प्राप्त करते समय अपना मोबाइल फोन साथ रखना होगा।

मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी सत्यापन के बाद ही किसानों को अनुदानित बीज उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में राजबल्लभ मेहता, कंचन प्रसाद मेहता, जमुना प्रसाद मेहता, वीरेंद्र मेहता, रमेश रंजन, राजेश कुमार, अजय गोप सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को धान की उन्नत किस्मों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज: अबुआ आवास में बिचौलियों का बोलबाला, पैसा लेकर नहीं बनाए आवास; मारा जा रहा गरीबों का हक

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर: टाटा स्टील कर्मचारियों के लंबित वेतन समझौते पर आज लगेगी मुहर, 18 महीने का इंतजार होगा खत्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।