Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय के पौत्र आशीष कांग्रेस में शामिल, हजारों समर्थकों ने भी थामा 'हाथ'

    By Vikash SinghEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 06:45 AM (IST)

    आशीष सहाय ने कहा कि वह अपने दादा कृष्ण बल्लभ सहाय की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा को अपना कार्य बना रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डा प्रकाश कुमार और ...और पढ़ें

    केबी सहाय के पौत्र आशीष कांग्रेस में शामिल
    केबी सहाय के पौत्र आशीष कांग्रेस में शामिल

    HighLights

    1. आ अब लौट चले कार्यक्रम के तहत हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे कांग्रेस कार्यालय
    2. पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस के तरफ युवाओं का आकर्षण बढ़ रहा है

    जागरण संवाददाता, हजारीबाग। कृष्ण बल्लभ आश्रम कांग्रेस मैदान में रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे केबी सहाय के पौत्र आशीष सहाय हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा अनवर की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की।

    मोहब्बत की दुकान खुल रही है...

    राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश का माहौल बदल रहा है। हर वर्ग के लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। मोहब्बत की दुकान खुल रही है। पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस के तरफ युवाओं का आकर्षण बढ़ रहा है। उसी वजह से आशीष सहाय ने सदस्यता ग्रहण की है।

    प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि कांग्रेस एक गुलिस्तां है। इसमें सभी जाति, धर्म का सम्मान है। भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है, उसे जड़ से उखाड़ फेंकना है। देश में आइएनडीआइए की सरकार बनानी है।

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: गाजा में मेडिकल सप्लाई समाप्त हुई तो हजारों मरीजों की जाएगी जान, अस्पतालों का हाल-बेहाल

    जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पूरे झारखंड में कांग्रेस सशक्त हुई है। आशीष सहाय ने कहा कि वह अपने दादा कृष्ण बल्लभ सहाय की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा को अपना कार्य बना रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डा प्रकाश कुमार और महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा ने किया।

    मौके पर विधायक अंबा प्रसाद, विधायक उमा शंकर अकेला यादव, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, केदार पासवान, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, सदर विधानसभा प्रभारी कमल ठाकुर, मनोज साहब पिंकू, विजय यादव, आदिव रिजवी, अशोक देव ,यमुना यादव, मुन्ना सिंह, लालबिहारी सिंह, अवधेश सिंह, डा आरसी प्रसाद, मिथिलेश दुबे

    खबरें और भी

    साजिद हुसैन, शशि मोहन सिंह, साजिद अली खान, राजू चौरसिया, संजय तिवारी, रविंद्र प्रताप सिंह, कौशल सिंह, रीतलाल मंडल, परवेज अहमद, जावेद मल्लिक, दिगमर मेहता, बेवी देवी, दीपक गुप्ता, दरोगा अंसारी, मकसूद आलम, कृष्ण किशोर प्रसाद, गुड्डू सिंह, वीरेंद्र सिंह, कजरु साव, अमर सिंह, दिलीप रवि, सुरजीत नगवाल, निसार खान, तोखन रविदास, सरयू यादव, केडी सिंह

    बाबू खान, डा असीम, लखराज सिंह, ललितेश्वर चौधरी, अर्जुन सिंह, बैजू गहलोत, मिथिलेश दुबे, मनोज मोदी, सलीम रजा, आफताब अलाम, बाबर, मो रब्बानी, नरसिंह प्रजापति, नौशाद आलम, मंटू यादव, विजय कुमार, अब्बास अंसारी, गौतम मेहता ,अब्दुल मन्नान वारसी 

    शिबू सोनी, मो. मोइन अंसारी, लालमोहन रविदास, गौरी शंकर चौधरी, सत्यनारायण प्रसाद, विशेश्वर चौबे, रविंद्र गुप्ता, असगरी अंजुम ,कोमल राज ,राजीव मेहता, संजय यादव, सुंदर ठाकुर, सदरुल होदा, विजय सिंह, मो मुस्ताक, सुंदर ठाकुर, रघु जायसवाल, डा बालेस्वर राम, रोहन ठाकुर, रामानुजन सिंह, रामकुमार पटेल, अनवर हुसैन, उदय केशरी, आशीष सहाय की पत्नी प्रीति सहाय, बहन वंदना मौजूद थीं।