Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Crime: अफीम बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार, 1.7 किलो अफीम बरामद; पुलिस को गुमराह करने काे बच्चों का इस्तेमाल

    By Vikash SinghEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 04:00 AM (GMT+05:30)

    उतरी छोटानागपुर प्रमंडलीय मुख्यालय तस्करी का केंद्र बन गया है। ऐसे ही दो तस्करों को कोर्रा थाने की पुलिस ने 1.7 किलो अफीम के साथ मंगलवार को गिरफ्तार क ...और पढ़ें

    अफीम बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार।
    अफीम बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार।

    HighLights

    1. पुलिस को गुमराह करने के लिए साथ लाया था दो साल का बच्चा
    2. परिजन के हवाले की गई बच्ची, बरही के तस्कर को देना था

    संवाद सहयोगी, हजारीबाग। उतरी छोटानागपुर प्रमंडलीय मुख्यालय तस्करी का केंद्र बन गया है। हर चौथे दिन हजारीबाग में अफीम की खेप पकड़ी जा रही है। ऐसे ही दो तस्करों को कोर्रा थाने की पुलिस ने 1.7 किलो अफीम के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया।

    पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अफीम तस्कर खूंटी जिले के बाड़ी बाना गांव के रहने वाले हैं। इनमें लोरह मुंडा और मगन सिंह मुंडा शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी जबरा तालाब इंटर साइंस कालेज के समीप हुई।

    हजारीबाग में अफीम को मिलते हैं ऊंचे दाम

    बरही के कुछ अफीम तस्करों के बुलावे पर ये तस्कर अफीम लेकर आए थे। एसडीपीओ सदर महेश प्रजापति ने बताया कि सूचना के आलोक में एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया था। छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जबरा तालाब इंटर साइंस कालेज के समीप से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के क्रम में एक हरे रंग के प्लास्टिक में करीब 1.7 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ।

    दो साल की बच्ची को लेकर आया था साथ

    एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित अफीम की खेती करते हैं। हजारीबाग में अफीम को ऊंचे दाम मिलते हैं। अफीम तस्कर पुलिस को गुमराह करने के लिए तरह तरह के उपाय करते हैं। मंगलवार को गिरफ्तार तस्कर पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने दो साल की बच्ची को लेकर आए थे। सूचना के आलोक में पुलिस भी पहली नजर में बच्चे को देखकर चौंक गई। परंतु सूचना के आधार पर जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि अफीम तस्करी के लिए बच्चों का उपयोग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़े: Urvashi Rautela Video: उर्वशी रौतेला बनीं विकेट-कीपर, यूजर्स बोले- ''पंत भाई कि थाली में छेद''

    खबरें और भी