विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग में सड़क पार छूटे बेटे को वापस लाने जा रही थी मां, तभी बेकाबू ट्रेलर ने कुचला; दोनों की मौत

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:41 PM (IST)

हजारीबाग के बरही चौक पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में मां और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत ...और पढ़ें

घटनास्थल पर मौजूद भीड़

घटनास्थल पर मौजूद भीड़

HighLights

  1. बरही चौक पर मां-बेटे की ट्रेलर से कुचलकर मौत।

  2. सड़क पार छूटे चार वर्षीय बेटे को लेने लौटी थी मां।

  3. तीन अन्य बच्चों के सामने हुआ दर्दनाक हादसा।

संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग)। व्यस्त बरही चौक पर बुधवार को ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला और उसके चार वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मां और भाई को खोने वाले तीन छोटे छोटे बच्चों का विलाप देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। 

मृतकों की पहचान बिहार के बाराचट्टी स्थित केवालिया मोड़ निवासी दिनेश कुमार सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और उनके पुत्र दीपांशु कुमार के रूप में हुई है। 

मायके में दशहरा मनाकर वापस ससुराल लौट रही थी

बताया जाता है कि उर्मिला अपने चार बच्चों शिवानी कुमारी, शुभम कुमार, सत्यम कुमार और दीपांशु कुमार के साथ टाटीझरिया के खैराकरमा गांव स्थित मायके में दशहरा मनाकर वापस ससुराल लौट रही थी। 

WhatsApp Image 2026-10-21 at 3.05.38 PM

बरही चौक पर वह अपनी पुत्री शिवानी, शुभम और सत्यम के साथ सड़क पार कर गई। इसी दौरान उन्हें पता चला कि दीपांशु सड़क के दूसरी ओर ही छूट गया है। वह तीनों बच्चों को एक तरफ रुकने के लिए कहकर वापस दीपांशु को लेने पहुंची। इसके बाद बेटे को लेकर सड़क पार करने के दौरान दोनों ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क पर बिखरा था बच्चे का खिलौना, बिलखते रहे मासूम 

हादसे के बाद सड़क पर बच्चे का खिलौना बिखरा पड़ा था। यह दृश्य देखकर लोग भावुक हो उठे। मां और भाई को खो चुके तीनों बच्चे बार-बार रोते हुए पुलिस से पूछ रहे थे कि उनकी मां और भाई को कहां ले जाया गया। आसपास मौजूद लोग बच्चों को संभालने और दिलासा देने में जुटे रहे।

WhatsApp Image 2026-10-21 at 3.05.37 PM

सूचना मिलते ही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरही पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया तथा परिजनों को सूचना दी। 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ने बरही चौक पर सड़क अतिक्रमण हटाने का अभियान भी चलाया।

यह भी पढ़ें- हजारीबाग: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, तिलैया डैम में डूबने से पटना के दो युवकों की मौत


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।