Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खूब छलका जाम! New Year पर 3.20 करोड़ की शराब गटक गए झारखंड के इस शहर के लोग, टूट गए बिक्री के सारे रिकॉर्ड

    By arvind rana Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 08:31 PM (IST)

    झारखंड के हजारीबाग में नए साल के मौके पर लोग जश्न में डूबे दिखाई दिए। इस दौरान उत्साह के माहौल में शहर के लोगों ने एक दो नहीं बल्कि 3 करोड़ 20 लाख की ...और पढ़ें

    खूब छलका जाम! New Year पर 3.20 करोड़ की शराब गटक गए झारखंड के इस शहर के लोग
    खूब छलका जाम! New Year पर 3.20 करोड़ की शराब गटक गए झारखंड के इस शहर के लोग

    HighLights

    1. 18 से 20 करोड़ की होती है औसत बिक्री जिले में शराब की
    2. वैध और अवैध मिलाकर करीब दो करोड़ से अधिक की बिक्री

    अरविंद राणा, हजारीबाग। हजारीबाग में नव वर्ष के स्वागत और पुराने वर्ष विदाई को लेकर उत्साह और उमंग की बीच लोग एक दो नहीं, बल्कि 3.20 करोड़ की शराब पी गए। 2022 में शराब बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है। अकेले 31 दिसंबर को 1.64 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है। 2022 से यह 58 लाख रुपये अधिक है।

    2022 में 31 दिसंबर को 1 करोड़ छह लाख रुपए की शराब बिक्री हुई थी। पिछले तीन दिनों को बिक्री जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 3.20 करोड़ को पार कर जाएगी। सहायक उत्पाद पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी के अनुसार 29 दिसंबर को 76 लाख, 30 दिसंबर को 83 लाख और 31 को दिसंबर को बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट गए।

    1.64 करोड़ रुपये की शराब बिक्री

    हजारीबाग में विभिन्न देशी और विदेशी शराब के 73 दुकानों की मदद से 1.64 करोड़ रुपये की शराब बिक्री की गई। इतना ही नहीं, एक जनवरी को भी 70 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई है, जबकि औसत बिक्री जिले में 58-70 लाख रुपये की होती है।

    शराब बिक्री से गदगद जिला सहायक उत्पादक पदाधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि अबतक का हजारीबाग में शराब बिक्री की सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।

    शराब की मासिक औसत बिक्री 18-20 करोड़

    सहायक आयुक्त सुनील चौधरी ने बताया कि जिले में शराब की औसत बिक्री माह वार समयानुसार 18-20 करोड़ की होती है। होली, नए साल जैसे मौके पर विशेष मौके पर शराब की बिक्री दो गुनी हो जाता ही हैं। 31 दिसंबर को भी जिले में दो गुनी शराब की बिक्री की गई।

    खबरें और भी

    यह राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वहीं, बात करें वैध और अवैध की तो जिले में अकेले 31 दिसंबर को दो करोड़ से अधिक की शराब बिक्री हुई है। एक जनवरी को हुई शराब बिक्री को इसमें जोड़ दें तो यह आंकड़ा ढाई करोड़ के पार कर गया।

    ये भी पढ़ें: नए साल के पहले हफ्ते में झारखंड में हो सकती है बड़ी सियासी उथल-पुथल, विधायक के इस्तीफे के बाद 5 जनवरी का दिन अहम

    ये भी पढ़ें: DSP की पत्नी का रौब! पहले दर्ज कराई FIR... फिर जबरन विवादित जमीन पर लगा दिया गेट, बेबस पुलिस ने दिया चौंकाने वाला बयान