Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग में पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 108 ठिकानों पर छापेमारी, 59 मनचले हिरासत में

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 02:25 PM (IST)

    हजारीबाग पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अड्डेबाजी और मनचलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 108 ठिकानों पर छापेमारी कर 59 लोगों को पीआ ...और पढ़ें

    पुलिस ने अड्डेबाजी और मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया।

    पुलिस ने अड्डेबाजी और मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया।

    HighLights

    1. पुलिस ने अड्डेबाजी और मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया।

    2. 108 स्थानों पर छापेमारी कर 59 लोग हिरासत में लिए गए।

    संस, हजारीबाग। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी व मनचलों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गुरुवार रात पुलिस ने बड़े स्तर पर विशेष अभियान चलाया।

    पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर जिले के सभी अनुमंडलों में एक साथ कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों ने किया।

    कार्रवाई के लिए जिलेभर में 46 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिनमें 177 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे 108 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जहां अड्डेबाजी और मनचलों के जुटने की शिकायतें मिल रही थी।

    अभियान के दौरान कुल 59 मनचले व्यक्तियों को हिरासत में लेकर संबंधित थानों में लाया गया। सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में अड्डेबाजी या मनचलों की गतिविधियों की जानकारी हो तो तत्काल निकटतम थाना को सूचित करें। सूचना का सत्यापन कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।