Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand ED Raid: झारखंड के इस अधिकारी पर नकेल की तैयारी! रेड के बाद खुली पोल, जमीन से जुड़ रहा कनेक्शन

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 02:47 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand ED Raid प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में हजारीबाग सदर अंचल के अंचलाधिकारी शशिभूषण सिंह का नाम भी शामिल है। रांची स्थित उनके आवास पर ई ...और पढ़ें

    Jharkhand ED Raid: झारखंड के इस अधिकारी पर नकेल की तैयारी! ईडी रेड के बाद खुली पोल
    Jharkhand ED Raid: झारखंड के इस अधिकारी पर नकेल की तैयारी! ईडी रेड के बाद खुली पोल

    HighLights

    1. प्रवर्तन निदेशालय की छापामारी में सदर अंचल के अंचलाधिकारी भी घिरे
    2. चुरचू व कटकमदाग के बाद अब सदर अंचल में तैनात हैं शशिभूषण

    जागरण संवाददाता, हजारीबाग। Jharkhand ED Raid प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में हजारीबाग सदर अंचल के अंचलाधिकारी शशिभूषण सिंह का नाम भी शामिल है। रांची स्थित उनके आवास पर ईडी की छापेमारी हुई। दरअसल, उनके दामन पर भी जमीन हेराफेरी का दाग रहा है।

    वह जहां भी अंचलाधिकारी रहे, विवादों में बने रहे। शशि भूषण सिंह सदर अंचल से पहले कटकमदाग और उसी समय चुरचू प्रखंड के भी अंचलाधिकारी रह चुके हैं।

    200 एकड़ जमीन की हेराफेरी का आरोप लगा था

    जहां भी गए उनके कार्यकाल में उन सभी जमीनों की जमाबंदी और म्यूटेशन हो गया, जिस पर विवाद चल रहा था। कटकमदाग में करीब 200 एकड़ जमीन की हेराफेरी का आरोप उन पर लगा था।

    करोड़ों रुपये लेनदेन को लेकर दर्जनों लोगों ने संबंधित विभाग को शिकायत पत्र लिखे थे। इसके बाद उम्मीद थी कि उनका स्थानांतरण हजारीबाग से कहीं बाहर हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने विवादित अंचलाधिकारी को सदर अंचल हजारीबाग का प्रभार दे दिया।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand News: '77 साल से शरणार्थी...', CAA लागू होते ही झारखंड के इस शहर के लोगों की बदली किस्मत

    बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं... झारखंड के इन शहरों में चली ताबड़तोड़ छापामारी, लाखों रुपये वसूले गए

    खबरें और भी