Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '888 क्विंटल अनाज कहां गया... चूहे खा गए' गायब राशन पर डीलरों ने दिया गजब का बयान; अधिकारी के उड़े होश!

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 04:22 PM (IST)

    Hazaribagh News- पीडीएस डीलरों ने तीन माह में 888 क्विंटल गरीबों का अनाज गायब कर दिया है। गायब हुए अनाज के पीछे जो तर्क दिया है वह भी चौंकाने वाला है। ...और पढ़ें

    '888 क्विंटल अनाज कहां गया... चूहे खा गए' गायब राशन पर डीलरों ने दिया गजब का बयान
    '888 क्विंटल अनाज कहां गया... चूहे खा गए' गायब राशन पर डीलरों ने दिया गजब का बयान

    HighLights

    1. 4059 क्विंटल गेहूं और चावल डीलरों के पास गया
    2. इसमें से गायब मिले 888 क्विंटल गरीबों के अनाज

    जागरण संवाददाता, कटकमसांडी (हजारीबाग)। पीडीएस डीलरों ने तीन माह में 888 क्विंटल गरीबों का अनाज गायब कर दिया है। गायब हुए अनाज के पीछे जो तर्क दिया है वह भी चौंकाने वाला है। डीलरों ने विभाग को जानकारी दी है कि उनके अनाज चूहे खा गए हैं।

    दरअसल, कटकमसांडी प्रखंड में पिछले वर्ष अगस्त माह से तीन माह में कागज पर 4947 क्विंटल अनाज चावल और गेहूं आवंटन किया गया था, लेकिन यहां के लाभुकों से बार-बार शिकायत मिल रही थी कि उन्हें अनाज कम दिया जा रहा है। जांच हुई तो 4059 क्विंटल अनाज (गेहूं और चावल) डीलरों के पास पाया गया।

    एमओ शौकत सरवर ने मामले में क्या बताया

    जांच कर रहे एमओ शौकत सरवर ने बताया कि गायब अनाज के बारे में जब डीलरों से जानकारी मांगी गई तो बताया कि उनके अनाज को चूहे खा गए हैं। डीलरों के जवाब के बाद इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

    मालूम हो कि कटकमसांडी प्रखंड में जन वितरण प्रणाली की लगभग 127 दुकानें हैं। इन सभी ने अनाज को चूहे के खाने की बात कही है। डीलरों की यह बात विभाग को हजम नहीं हो रही है। इस पूरे प्रकरण के सामने जांच प्रारंभ होने से डीलरों में हडकंप है। बताया जा रहा है कि अगर सही से जांच की गई तो कई डीलरों के लाइसेंस रद हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Deoghar Airport पर नाइट लैंडिंग की सुविधा से बदलेगी तस्वीर! आस-पास के लोगों की होगी मौज ही मौज, अलग होगा नजारा

    Jharkhand Crime: जमशेदपुर में बिहार के छह लोग गिरफ्तार, 53 किलो गांजा जब्त; पुलिस ने ऐसे जाल में फंसाया