Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दोस्तों संग बर्थडे मना रहा था 6th क्लास का छात्र, विवाद हुआ तो साथी ने ही सीने में घोंप दी छुरी; अस्पताल में मौत

    By Vikash Singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 09:15 PM (IST)

    हजारीबाग से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां दोस्तों संग बर्थडे पार्टी मना रहे छठी क्लास के एक छात्र की साथियों ने विवाद के बाद छुरी घोंप दी। इस दौरान ...और पढ़ें

    दोस्तों संग बर्थडे मना रहा था 6th क्लास का छात्र, विवाद हुआ तो साथी ने सीने में घोंप दी छुरी
    दोस्तों संग बर्थडे मना रहा था 6th क्लास का छात्र, विवाद हुआ तो साथी ने सीने में घोंप दी छुरी

    HighLights

    1. अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र ने तोड़ दिया दम
    2. बर्थडे पार्टी का आयोजन झील परिसर में किया गया
    3. घटना के बाद सभी आरोपित मौके से हो गए फरार

    संवाद सूत्र, हजारीबाग। हजारीबाग में बर्थडे पार्टी मना रहे छठी क्लास के एक बच्चे की उसके साथियों ने ही भुजाली (छुरी) गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लोहसिंघना थाना क्षेत्र के कोलघट्टी निवासी मो. सकीबुल पिता मो. इजहार के रूप में की गई है।

    जानकारी के अनुसार, जन्मदीन पार्टी का आयोजन झील परिसर में किया गया था और घटना करीब रात के आठ से नौ बजे की बताई जा रही है। हत्या का आरोप कोलघट्टी के सकीबुल के दो दोस्तों पर है। पार्टी में सकीबुल का चचेरा भाई मौजूद था और उसने ही ई-रिक्शा पर लादकर अस्पताल ले गया।

    अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र की मौत

    स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। आरोग्यम अस्पताल में गंभीर रूप से घायल सकिबुल ने दम तोड़ दिया। इसे मामले में पिता मो. इजहार के बयान पर लोहसिघना थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस हत्यारोपी नाबालिगों की तलाश कर रही है।

    घटना की जानकारी सकिबुल के घर में मिलते हीं कोहराम मच गया और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि फाहीमा स्कूल में कक्षा छह का छात्र सकिबुल अपना 14वां जन्मदिन अपने अन्य पांच दोस्तों के साथ मना रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और केक काटने के लिए विशेष रूप से लाया गया छुरी उठाकर उसके ही छाती पर आरोपितों ने दे मारी।

    खबरें और भी

    घटना के बाद सभी आरोपित हुए फरार

    इस दौरान मौके पर ही घायल सकिबुल गिर गया और आरोपित वहां से फरार हो गए। चचेरे भाई सलमान ने उसके पिता को इसकी सूचना दी और किसी तरह अस्पताल ले गया। पार्टी में शामिल सलमान ने बताया कि बचपन के सात दोस्त बर्थडे सेलिब्रेट करने झील पर गए थे। वहां भुजाली से केक काटा गया। फिर खाने-पीने की पार्टी चली। सभी दोस्त साउंड पर नाच रहे थे।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Politics: 'अबुआ आवास' के नाम पर जनता को लूट रही हेमंत सरकार' नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला

    ये भी पढ़ें: झारखंड HC से बिहार की महिला को झटका, कोर्ट ने कहा- सिर्फ शादी से नहीं मिलेगा राज्य में आरक्षण का लाभ