Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दोस्त बने दुश्मन... जिनके साथ मना रहा था बर्थडे, उन्होंने ही खास दिन पर ले ली जान; पेट में कई बार घोंपा चाकू

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 02:33 PM (IST)

    Jharkhand Crime News दोस्त के जानी दुश्मन बनने का मामला हजारीबाग से सामने आया है। जन्मदिन मना रहे एक 14 वर्षीय छात्र की उसके सहपाठी ने चाकू मारकर हत् ...और पढ़ें

    दोस्त बने दुश्मन... जिनके साथ मना रहा था बर्थडे, उन्होंने ही खास दिन पर ले ली जान
    दोस्त बने दुश्मन... जिनके साथ मना रहा था बर्थडे, उन्होंने ही खास दिन पर ले ली जान

    जागरण संवाददाता, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में शुक्रवार शाम दोस्तों के साथ झील परिसर में जन्मदिन मना रहे एक 14 वर्षीय छात्र की उसके सहपाठी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। छात्र के पिता ने शनिवार को इस संबंध में अपने बेटे के एक सहपाठी तथा उसके चार अन्य दोस्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    हजारीबाग के लोहसिंघना पुलिस थाने के प्रभारी बिपिन कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपित नाबालिग छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

    पेट में चाकू से कई बार किया हमला

    पुलिस के अनुसार, छात्र के पेट में चाकू से कई बार हमला किया गया था। कुछ लोगों ने उसे शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया था। वहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया था। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में छात्र की मौत हो गई।

    सकीबुल के पिता मो. इजहार के अनुसार, सकीबुल के साथियों ने ही उसकी हत्या की। जन्मदिन की पार्टी का आयोजन हजारबीग झील परिसर में किया गया था। रात करीब आठ बजे सभी दोस्त पार्टी का जश्न मना रहे थे। सकीबुल फाहीमा स्कूल में कक्षा छह का छात्र था।

    जन्मदिन की पार्टी में थे सात लोग

    जन्मदिन की पार्टी में सात लोग थे, जिनमें उसके पांच दोस्त भी शामिल थे। किसी बात को लेकर पार्टी में विवाद हो गया। केक काटने के लिए लाया गया धारदार चाकू उठाकर उसके दोस्त ने सकीबुल के पेट व छाती में घोंप दिया। घटना के बाद उसके आरोपित दोस्त वहां से फरार हो गए। इस जन्मदिन पार्टी में सकीबुल का चचेरा भाई भी मौजूद था। घटना के बाद उसने ही ई-रिक्शा पर लादकर सकीबुल को अस्पताल तक पहुंचाया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    'झारखंड को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहती है हेमंत सरकार', अमर बाउरी ने कह दी बड़ी बात; बांग्लादेशियों को बनाया जा रहा वोटर

    गुरुजी के न आने का ठिकाना और न जाने का, भगवान भरोसे हो रही पढ़ाई; केके पाठक की वॉर्निंग भी बेअसर