Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सऊदी अरब में फंसे 45 श्रमिकों की कब होगी घर वापसी? BJP सांसद ने विदेश मंत्री से साधा संपर्क, जानिए क्या कुछ हुई बात

    By Vishnugarh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 05:54 PM (IST)

    हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने सऊदी अरब में फंसे 45 प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी को ले विदेश मंत्री से आग्रह किया है। श्रमिकों में हजारीबाग के विष्णुगढ ...और पढ़ें

    सऊदी अरब में फंसे 45 श्रमिकों की कब होगी घर वापसी? BJP सांसद ने विदेश मंत्री से साधा संपर्क
    सऊदी अरब में फंसे 45 श्रमिकों की कब होगी घर वापसी? BJP सांसद ने विदेश मंत्री से साधा संपर्क

    HighLights

    1. दूतावास के अधिकारियों ने कंपनी, हितधारकों और मजदूरों से किया संपर्क
    2. श्रमिकों में हजारीबाग के 25, गिरिडीह के 16 और बोकारो के 4 शामिल हैं।

    संवाद सूत्र, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने सऊदी अरब में फंसे 45 प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी को ले विदेश मंत्री से आग्रह किया है। श्रमिकों में हजारीबाग के विष्णुगढ़ के 25, गिरिडीह जिले के 16 एवं बोकारो जिले के 4 मजदूर शामिल हैं।

    यह सभी वहां रोजगार की तलाश में गए थे। हजारीबाग के मजदूरों के परिवारों ने जयंत सिन्हा से उन्हें भारत वापस लाने की मदद मांगी।

    हजारीबाग सांसद ने विदेश मंत्री से लगाई गुहार 

    इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से आग्रह किया है। वे विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में हैं। सांसद ने विदेश मंत्री से कहा कि जानकारी दी गई है कि इन सभी मजदूरों को एजेंट द्वारा सऊदी अरब के अल-हरिक शहर में कंपनी में काम करने के लिए मई, 2023 में भेजा गया था। ये सभी मजदूर वहां फंस चुके हैं। इनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।

    पिछले 5 महीने से उन्हें वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। इनको दिन में मात्र एक समय ही भोजन दिया जाता है। वे सभी भारत वापस आना चाहते हैं। जयंत सिन्हा ने विदेश मंत्री से इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।

    मामले में विदेश मंत्रालय ने क्या कुछ कहा 

    इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए सांसद को विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने मजदूरों की सहायता के लिए सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास को निर्देश दिया है। दूतावास के अधिकारियों ने कंपनी, हितधारकों और मजदूरों से संपर्क कर लिया है।

    खबरें और भी

    इस गंभीर मामले के जल्द समाधान के लिए वे साइट का दौरा कर रहे हैं। दूतावास ने मामले पर बारीकी से नजर बनाई हुई है। श्रमिकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की सुनिश्चित किया जा रहा है।

    ये भी पढे़ें: Hit And Run Law के खिलाफ सड़क पर उतरे ड्राइवर्स, झारखंड से खुलने वाली 300 बसें रद्द; मुश्किल में फंसे यात्री

    ये भी पढे़ें: नए साल में और बेहतर हो जाएगी झारखंड की स्वास्थ्य सुविधाएं, इन शहरों में बनेंगे 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल