यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भीषण गर्मी से उबल रहा झारखंड, कोल्हान में 11 लोगों की मौत; जेल में बंद एक कैदी ने भी गंवाई जान
Jharkhand Weather झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। कोल्हान में पिछले 24 घंटों में लू की चपेट में आने से गुरुवार को 11 लोगों की मौत हो गई है। ...और पढ़ें

HighLights
- जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की मौत
- कैदी अधीर रंजन चार माह से पाक्सो एक्ट मामले में जेल में बंद था
- आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के तीन दर्जन से अधिक मजदूर लू की चपेट में आए
जासं, जमशेदपुर/आदित्यपुर/सरायकेला। Jharkhand Weather : प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। कोल्हान में पिछले 24 घंटों में लू की चपेट में आने से गुरुवार को 11 लोगों की मौत हो गई है। जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी, गोलमुरी पुलिस लाइन का एक सिपाही और परसुडीह थाना क्षेत्र का एक ऑटो चालक गर्मी से काबू पाने में नाकाम रहे।
आदित्यपुर में एक, गम्हरिया में एक तथा सरायकेला में तीन लोगों की मौत हुई। आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित क्राॅस मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के सुरक्षा गार्ड प्रेमसागर महतो व कर्मचारी तपन कुमार दास की टीएमएच में मौत हो गई। उधर गालूडीह में श्रीमत हांसदा की लू ने जान ले ली। आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के तीन दर्जन से अधिक मजदूर लू की चपेट में आ गए हैं, उनका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है।
जेल में बंद बंदी की मौत
पुलिस लाइन का सिपाही भी नहीं बच सका
खबरें और भी
ऑटो चालक भी हुआ गर्मी का शिकार
सरायकेला में तीन की मौत, आदित्यपुर में 30 से अधिक मजदूर बीमार