Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब इंतजार हुआ खत्‍म! बिरसानगर में 1300 लोगों को जल्‍द मिल जाएगा पीएम आवास, तेजी से कंप्‍लीट किए जा रहे घर

    Updated: Tue, 28 May 2024 07:54 AM (IST)

    PM Awas Yojna जमशेदपुर के बिरसानगर में 1300 लोगों को सितंबर में पीएम आवास मिल जाएगा। इसके लिए अभी जितने भी आवास का निर्माण हुआ है उन्‍हें पूरी तरह से ...और पढ़ें

    बिरसानगर में 1300 लोगों को सितंबर में मिल जाएगा पीएम आवास
    बिरसानगर में 1300 लोगों को सितंबर में मिल जाएगा पीएम आवास

    HighLights

    1. जुडको (झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड) की ओर से किया जा रहा आवास का निर्माण
    2. आवास बनाने में कुल 705 करोड़ रुपये का आ रहा खर्च
    3. आवास को पूरी तरह कंप्‍लीट कर सितंबर तक लाभुक को किया जाना है आवंटित

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। PM Awas Yojna : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास में से जितना भी निर्माण हो गया है, उसे सितंबर 2024 तक आवंटित करना है। यह आदेश सोमवार को नगर एवं आवास विभाग झारखंड के सचिव चंद्रशेखर ने वीडियो काॅन्‍फ्रेंसिंग कर जमशेदपुर के उप प्रशासक कृष्ण कुमार को दिया है।

    अब तक बन रहे आवासों को किया जाएगा कंप्‍लीट

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर अक्षेस के उप प्रशासक कृष्ण कुमार ने बताया कि सचिव ने आदेश दिया है कि बिरसानगर में अब तक जितना निर्माण हुआ है, उस आवास को पूरी तरह कंप्‍लीट कर सितंबर तक लाभुक को आवंटित करने को कहा है।

    आवास बनाने में सात सौ करोड़ से अधिक खर्च

    उप प्रशासक कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में 1200-1300 आवास का आवंटन सितंबर माह तक करना है। जानकारी हो कि बिरसागनर में बन रहे पीएम आवास के 32 ब्लाक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है। इसका निर्माण जुडको (झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड) की ओर से किया जा रहा है। जिसके निर्माण पर कुल 705 करोड़ रुपये खर्च किया जाना है।

    ये भी पढ़ें:

    Ayushman Bharat Yojana में देश में दूसरे स्थान पर झारखंड का ये अस्पताल, इस वजह से मिली उपलब्धि

    PM Modi: संताल के वोटर्स को साधने की तैयारी में BJP, प्रधानमंत्री मोदी कल भरेंगे हुंकार; तैयारियां तेज

    खबरें और भी