Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्वॉयफ्रेंड संग निकलना भी अब खतरे से नहीं खाली, पहले प्रेमी को भगाया फिर लड़की को घसीटकर ले गए गोदाम, किया सामूहिक दुष्‍कर्म

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 12:52 PM (IST)

    जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह से एक दुष्‍कर्म की घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने एसपी कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज की है कि उसकी बेटी ...और पढ़ें

    जमशेदपुर: प्रेमी को भगाया, प्रेमिका से सामूहिक दुष्कर्म।
    जमशेदपुर: प्रेमी को भगाया, प्रेमिका से सामूहिक दुष्कर्म।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र कीताडीह में बुधवार शाम को एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने मामला सामने आया है। इसकी शिकायत लड़की के पिता ने एसएसपी कार्यालय में देते हुए बताया कि घटना की जानकारी पर वे पुत्री के साथ परसुडीह थाना शिकायत देने गए थे। वहां पुलिस ने तीन आरोपितों को बुलाया। इसके बाद सभी को थाना से छोड़ दिया गया। वहीं आरोपित उन्हें धमकी दे रहे हैं।

    शिकायत के बाद लड़की के पिता ने मोबाइल किया बंद

    इधर, मामला वरीय पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद मामले की सत्यता की जांच परसुडीह थाना की पुलिस कर रही है। एसएसपी कार्यालय में शिकायत देने के बाद लड़की के पिता ने मोबाइल बंद कर लिया है।

    मामले को लेकर कीताडीह में पंचायत भी चलती रही। लड़की और उसके पिता मामले को लेकर बार-बार बयान पलटते रहे। परसुडीह थाना में लिखित शिकायत गुरुवार देर रात तक नहीं दी गई।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    प्रेमी को भगाकर लड़कों ने किया दुष्‍कर्म

    एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि परसुडीह थाना में मामले में लिखित शिकायत दी जाती है तो अवश्य कार्रवाई होगी। परसुडीह थाना प्रभारी से मामले की जानकारी ली गई है।

    इससे पहले लड़की के पिता ने बताया कि बुधवार शाम उनकी पुत्री अपने प्रेमी के साथ निकली थी। इसी बीच कीताडीह के दो युवक आए।

    बेटी और उसके प्रेमी के साथ मारपीट की और पास ही आलू गोदाम में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बहरहाल शिकायत के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: 2015-16 में नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को प्रोन्नति के लिए पास करना होगा टेट, विरोध शुरू

    यह भी पढ़े: जनरल से खिसकते-खिसकते भीड़ पहुंची स्‍लीपर, जैसे-तैसे सीट तक पहुंच रहे यात्री; रेलवे की तरफ से ये की जा रही व्यवस्था