यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उधार के पैसे लौटाने के बहाने महिला को बुलाया होटल, दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो; जान से मारने की दी धमकी
जमशेदपुर के गोलमुरी की महिला से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर उसे वायरल कर देने का मामला सामने आया है। आरोपित की पहचान जगजीत सिंह सोनू के रूप में हुई ह ...और पढ़ें

HighLights
- महिला की शिकायत पर सीतारामडेरा निवासी जगजीत सिंह सोनू के विरुद्ध प्राथमिकी
- पुलिस मामले की कर रही जांच
जासं, जमशेदपुर। गोलमुरी की एक महिला से दुष्कर्म करने, वीडियो बनाकर वायरल करने और हत्या करवा देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में महिला की शिकायत पर गोलमुरी थाना में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र निवासी जगजीत सिंह सोनू के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला से आरोपित की इस तरह से हुई जान-पहचान
महिला के अनुसार, आरोपित भाजपा से जुड़ा हुआ है। पुलिस को शिकायत में बताया कि वह घर में सिलाई कढ़ाई करती है। टाटा मोटर्स प्लांट का अस्थाई कर्मचारी जगजीत सिंह सोनू अपने परिवार का कपड़ा सिलाई करवाने उसके पास आता था। उससे परिचय हो गया। वह उनके घर आने जाने लगा। उससे सोनू ने एक लाख रुपये की मदद मांगी, तो उसने दो किस्त में एक लाख रुपया उसे दे दिया।
आरोपित ने महिला को बुलाया होटल
कुछ दिन बाद रुपये मांगने लगी तो 18, 2023 मार्च को उसने कहा कि भुइयांडीह श्मशान घाट के पास होटल में आ जाओ और अपने रुपये ले लो। वहां जाने पर उसने रुपये की बजाय तीन चेक दिया। कोल्ड ड्रिंक व नाश्ता मंगवाया। कोल्ड ड्रिंक पीने को कहा।
जैसे ही पिया, सिर चकराने लगा और नशा महसूस होने लगा। बेहोशी की हालत में सोनू ने दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की अवस्था में छोड़कर चला गया। होश में आई तो देखा कि उसके शरीर पर कपड़े नहीं है। कपड़ा पहन कर घर आ गई। घर में आकर स्वजन और बच्चों को घटना के बारे में बताया।