Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आद्रा डिवीजन में रेल विकास कार्य: 27 अप्रैल से 3 मई तक टाटा नगर रूट की कई ट्रेनें रद व मार्ग परिवर्तित

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 12:09 AM (IST)

    आद्रा डिवीजन में 27 अप्रैल से 3 मई तक रेल विकास कार्य के चलते ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान तीन जोड़ी मेमू ट्रेनें पूरी तरह रद की गई हैं, जबक ...और पढ़ें

    आद्रा डिवीजन में रेल विकास कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित।

    आद्रा डिवीजन में रेल विकास कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित।

    HighLights

    1. आद्रा डिवीजन में 27 अप्रैल से 3 मई तक रेल कार्य।

    2. टाटानगर रूप की तीन जोड़ी मेमू ट्रेनें पूरी तरह रद।

    3. हटिया एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनें मार्ग बदलेंगी।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। आद्रा डिवीजन में 27 अप्रैल से तीन मई के बीच रेल विकास का काम होना है। ऐसे में 68055-68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू 28 अप्रैल को आद्रा तक ही चलेगी।

    यह ट्रेन आद्रा से आसनसोल के बीच रद रहेगी। वहीं, आद्रा से टाटानगर के लिए डाउन ट्रेन आएगी। रेल प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।आदेश में कहा गया है कि आद्रा डिवीजन में रेल लाइन के रख-रखाव के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया गया है।

    ऐसे में 68090-68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू व 68079-68080 भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह मेमू 28 अप्रैल, एक व तीन मई को जबकि 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू तीन मई को रद रहेगी।

    वहीं, टाटानगर से चलकर हटिया को जाने वाली 18601 हटिया एक्सप्रेस 28, 29 अप्रैल व दो मई को परिवर्तित मार्ग से चांडिल, गुंडा बिहार से मुरी होते हुए हटिया जाएगी।

    इसके अलावा 18035 खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस को एक मई को रि-शिड्यूल किया गया है। यह ट्रेन अपने तय समय से एक घंटे विलंब से रवाना होगी।

    टाटा-खड़गपुर-टाटा मेमू कल रहेगी रद

    खड़गपुर से टाटानगर के बीच चलने वाली 68013-68014 मेमू 28 अप्रैल को रद रहेगी। रेल प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत खड़गपुर से सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर रवाना होने वाली मेमू और टाटानगर से दोपहर सवा दो बजे खड़गपुर को जाने वाली मेमू रद रहेगी।

    ऐसे में सुबह ड्यूटी पर आने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं, 68055-68056 आद्रा-टाटा-आद्रा मेमू भी 28 अप्रैल को आंशिक रूप से रद रहेगी।