यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ पर रेलवे सख्त: Amrit Bharat की पैंट्री कार से 360 अनधिकृत वाटर बोतलें जब्त
खड़गपुर रेल मंडल ने अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार से 360 अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त कीं। यह कार्रवाई यात्रियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के ...और पढ़ें

वाणिज्य विभाग की टीम ने अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार में औचक निरीक्षण कर 360 अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल की बोतलें जब्त की हैं।
HighLights
अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार में औचक निरीक्षण।
वेंडर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, यात्रियों से अपील।
शालीमार स्टेशन पर हुई औचक जांच
रेलवे की यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह अभियान यात्रियों को प्रमाणित और शुद्ध खाद्य व पेय सामग्री मुहैया कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। ऑनबोर्ड कैटरिंग सेवाओं और पैंट्री कारों की ऐसी अचानक जांच आगे भी जारी रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे किसी भी असुविधा या स्वास्थ्य जोखिम से बचने के लिए केवल अधिकृत रेलवे कैटरिंग स्टाफ या स्टेशनों पर बने स्वीकृत आउटलेट से ही भोजन और पैकेज्ड पेयजल खरीदें।