Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान: बंगाल में राष्ट्रभक्ति की जीत हुई, अब झारखंड में भ्रष्टाचार के अंत की बारी

    Updated: Sat, 09 May 2026 09:02 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद अर्जुन मुंडा ने इसे राष्ट्रभक्ति और विकास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इस जीत का झारखंड की राजनीति पर गहरा असर प ...और पढ़ें

    कोलकाता से वापसी के दौरान घाटशिला में ठहरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

    कोलकाता से वापसी के दौरान घाटशिला में ठहरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

    HighLights

    1. झारखंड की राजनीति पर बंगाल चुनाव का गहरा असर होगा।

    2. वर्तमान झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार और लूट-खसोट का आरोप।

    संस, घाटशिला। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को सड़क मार्ग से वापस लौटे। इस दौरान घाटशिला के फुलडुंगरी (NH-18) स्थित एक होटल में रुकने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
     

    राष्ट्रभक्ति और विकास की हुई जीत 

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्जुन मुंडा ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा क‍ि बंगाल में आज से एक नए युग की शुरुआत हुई है।
     
    अब वहां तुष्टिकरण नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति के साथ विकास की बात होगी। देश की सुरक्षा, स्वाभिमान और उज्ज्वल भविष्य के लिए पश्चिम बंगाल का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है। यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि आम नागरिकों की जीत है।
     

    झारखंड की राजनीति पर पड़ेगा सीधा असर 

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि बंगाल की इस जीत का झारखंड की राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड आज भ्रष्टाचार, लूट-खसोट के दौर से गुजर रहा है। 
     
    जनता के सपनों को नजरअंदाज किया जा रहा है, लेकिन भाजपा आने वाले दिनों में जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपना अभियान तेज करेगी।
     

    झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर कटाक्ष 

    कांग्रेस और झामुमो के बीच हालिया बयानबाजी और समन्वय की कमी पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि इन दोनों दलों के पास केवल 'सत्ता का एजेंडा' है, 'जनता का एजेंडा' नहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा क‍ि इन दलों के पास अगली पीढ़ी या राष्ट्र निर्माण में झारखंड की भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट विजन या कांसेप्ट नहीं है। 

    उन्‍होंने कहा क‍ि राज्य की जनता अब सब जान चुकी है और सही समय पर जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हराधन सिंह समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।